Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride refused to marry as she was angry with the groom's brother-in-law Shameful act

Bareilly News: दूल्हे के जीजा ने दुल्हन पर उड़ाए नोट... विरोध पर चलाई गोली, बवाल के बाद बैरंग लौटी बरात

Thu, 10 Jul 2025 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 06:31 PM IST
सार

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में आई बरात में दूल्हे के जीजा ने बवाल किया था। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
bride refused to marry as she was angry with the groom's brother-in-law Shameful act
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली के क्लोलड़िया थाना क्षेत्र में आई बरात में डांस के दौरान हुई मारपीट के बाद दूल्हे के जीजा ने फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इससे नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके भाई के दोस्त ने दूल्हे के जीजा समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं, बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में समझौता हो गया। दूल्हा दुल्हन को विदा कराए बिना ही अपने घर चला गया। 

विज्ञापन


क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव गोबल निवासी सत्यवीर के साथ तय हुआ था। दूल्हा आठ जुलाई को बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा। जयमाल के बाद दूल्हा और दूल्हन अपने परिजनों के साथ डीजे पर डांस कर रहे थे। दुल्हन पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत सत्कार में लगे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

दुल्हन पर उड़ाए थे नोट 
इसी बीच दूल्हा का बहनोई ज्ञानी उर्फ ज्ञान प्रकाश निवासी अमरा कासिमपुर जनपद पीलीभीत डीजे पर पहुंचकर दुल्हन व अन्य युवतियों पर रुपये उड़ाने लगा। वह शराब के नशे में था। उसकी हरकत से नाराज दुल्हन के भाई ने विरोध किया तो ज्ञानी ने अपने सात-आठ अज्ञात साथियों के साथ मारपीट शुरू दी। जिससे दुल्हन के भाई, मां समेत चार लोग घायल हो गए। बाद में दबंगों ने बरात में तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। 

विज्ञापन

आरोपियों ने लड़की पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच शादी में बधाई का नेग लेने पहुंचे किन्नरों के साथ भी मारपीट कर उनकी गाड़ी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट दुल्हन के भाई के दोस्त ने आरोपी ज्ञानी समेत सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को चार लाख रूपये देने पर सहमति बनी है। इसके बाद दूल्हा व उसके परिजन चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed