फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride ran away with jewellery and money in bareilly

Bareilly News: बिना शादी के घर लाया दुल्हन, 12 घंटे में ही टूटे युवक के अरमान

Wed, 04 Sep 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज में एक युवक के शादी के अरमान 12 घंटे में ही टूट गए। जिस युवती को शादी करने के लिए घर लाया, वह जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। 

विज्ञापन
bride ran away with jewellery and money in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शातिर दिमाग लोगों ने बीसलपुर के एक युवक को शादी का झांसा देकर सत्तर हजार रुपये ठग लिए। युवती शाम को युवक के साथ उसके घर चली गई। सुबह वह जेवर लेकर परिजनों के साथ फरार हो गई। अब पीड़ित युवक उसकी तलाश कर रहा है।

विज्ञापन

 
थाना बीसलपुर क्षेत्र के महुआ गांव निवासी युवक अविवाहित है। आरोप है कि 29 अगस्त को थाना नवाबगंज के गांव हरदुआ निवासी एक ग्रामीण और इसी गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने उसे शादी कराने का झांसा दिया। कहा कि 70 हजार रुपये लेकर हमारे साथ चलो। शादी के लालच में युवक 70 हजार रुपये लेकर इज्जतनगर इलाके में आया। 

विज्ञापन

रातभर रुकी, सुबह फरार 
आरोपियों ने युवक की मुलाकात एक युवती से कराई। 70 हजार रुपये लड़की के कथित परिजनों को देने के बाद वह अपने साथ युवती को लेकर गांव आ गया। बोला, गांव में शादी करेंगे। रात में युवती उसके घर रही। सुबह उसके परिजन घर आ गए। उन्होंने युवती को घर ले जाने की बात कही। कहा कि हमारे परिवार में यही रस्म है। शाम को फिर से से विदा करा ले जाना। 

इसके बाद युवती घर में रखे सोने चांदी के आभूषण लेकर परिजनों के साथ फरार हो गई। जब शाम को युवक बताई जगह पहुंचा तो युवती गायब थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने शादी कराने वाले लोगों से बात की। पता लगा कि वह भी घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। युवक ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed