फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride dies before marriage baraat returned from the way in Bareilly

शादी से पहले दुल्हन की मौत: अचानक बिगड़ी तबीयत... झोलाछाप के इलाज से गई जान, रास्ते से लौटी बरात

Thu, 15 May 2025 05:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 05:50 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में शादी से पहले दुल्हन की मौत हो गई। दोपहर में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे झोलाझाप के यहां ले गए। आरोप है कि झोलाछाप के इलाज से दुल्हन की तबीयत और बिगड़ती चली गई। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Bride dies before marriage baraat returned from the way in Bareilly
मृतका शांति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी में शादी से पहले बुधवार को दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे झोलाछाप के यहां ले गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे भोजीपुरा के अस्पताल ले गए, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। अस्पताल के बाहर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर दुल्हन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


देवीपुरा के थान सिंह की बेटी शांति की बुधवार को शादी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। परिजनों ने बताया कि शांति की तबीयत सुबह से खराब थी। दोपहर तीन बजे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टी शुरू हो गई। परिजन उसे लेकर शेखूपुर स्थित सफा नर्सिंग होम में लेकर गए। मृतका के पिता थान सिंह ने पुलिस को बताया कि इस नर्सिंग होम के मालिक झोलाछाप तस्नीम उर्फ भूरा ने उनके बेटे से कहा कि कमजोरी हो गई है। ड्रिप चढ़ाने से राहत मिलेगी। ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी हालात और ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- धर्मस्थल में दुष्कर्म का मामला: बरेली में दो किशोरियों के बयान तय करेंगे... आरोपी पुजारी जेल जाएगा या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी झोलाछाप ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। परिजन युवती को भोजीपुरा के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां दुल्हन की मौत हो गई। वहां ग्रामीणों के साथ रिश्तेदारों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इधर, इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। 

नवाबगंज से आनी थी बरात
शांति की बुधवार की रात को बारात नवाबगंज से आनी थी। गांव में पंडाल सज चुका था। हलवाइयों ने भी तरह-तरह के पकवान बरातियों के लिए बनाए थे। पूरा गांव शादी की तैयारी में जुटा था। दोपहर को शांति की तबीयत खराब हुई। उसके बाद अस्पताल से मौत की खबर पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। उसकी बरात नवाबगंज से देवीपुरा गांव के लिए चल चुकी थी। सूचना के बाद बरात आधे रास्ते से वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed