फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride cousin and nephew died as scooty collided with dumper on the highway in Bareilly

Bareilly News: हाईवे पर डंपर में घुसी स्कूटी, दुल्हन के मौसेरे भाई और भतीजे की मौत, बहन गंभीर घायल

Tue, 04 Mar 2025 01:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 01:24 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। बरात से लौट रहे दुल्हन के मौसेरे भाई की स्कूटी डंपर में घुस गई। हादसे में दुल्हन के मौसेरे भाई और भतीजे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
bride cousin and nephew died as scooty collided with dumper on the highway in Bareilly
फरीदपुर में सोमवार रात हाईवे पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में हाईवे पर पूर्व विधायक के कार्यालय के सामने बजरी से भरे डंपर में पीछे से स्कूटी घुस गई। स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई। वह अपनी मौसेरी बहन की बरात में खाना खाकर जयमाल से पहले कुछ सामान लेने घर जा रहा था। स्कूटी पर बैठा दुल्हन का भतीजा और चचेरी बहन गंभीर घायल हो गई। घायल भतीजे ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन

नगर के शांतिनगर मोहल्ले के एक बरातघर में सब्दलपुर निवासी महिपाल की बेटी सोनी की बरात आई थी। दावत खाने के बाद रात करीब पौने 11 बजे सोनी का मौसेरा भाई 22 वर्षीय टिंकू व सोनी के भाई राजू का बेटा 18 वर्षीय शिवम व सोनी की चचेरी बहन रीना स्कूटी पर सवार होकर बरेली रोड पर सब्दलपुर गांव जा रहे थे। इनके आगे बजरी से भरा डंपर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर में ही पूर्व विधायक विजयपाल सिंह के कार्यालय के सामने इनकी स्कूटी डंपर में पीछे से घुस गई। जिसमें भगवानपुर फुलवा गांव निवासी टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सब्दलपुर गांव निवासी शिवम (18) व रीना (20) घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। देर रात शिवम ने भी दम तोड़ दिया। उधर, डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन

बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की गई जान
बरेली-नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात अज्ञात रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक सुखदेव सिंह (30) की मौत हो गई। रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के कौशलगंज निवासी सुखदेव सिंह पुत्र मलकीत सिंह अपने दोस्त सुखविंदर के साथ प्रयागराज से अपने घर जा रहे थे। केसरपुर गांव से आगे पीछे से आ रही रोडवेज की अज्ञात बस से ट्रैक्टर में साइड में टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed