फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride brother-in-law murdered during wedding ceremony in Shahjahanpur

दुल्हन के जीजा की हत्या: डीजे पर डांस के दौरान फोटो खींचने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा

Sat, 20 Apr 2024 11:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 11:15 AM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हगंज के एक गेस्ट हाउस में डीजे पर डांस के दौरान फोटो खींचने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान दुल्हन के जीजा की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Bride brother-in-law murdered during wedding ceremony in Shahjahanpur
घटना के बाद मोहल्ले में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज के मोहल्ला शिवपुरी में बृहस्पतिवार रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस के फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन के चचेरे जीजा राजेश (35) की हत्या कर दी गई। किसी वजनी चीज से सिर पर प्रहार के बाद थाना परौर के गांव दसिया देवघड़ा निवासी राजेश बचकर भागे, मगर कुछ ही दूरी पर गिरने के बाद दम तोड़ दिया। शिवपुरी के ही एक युवक के हमलावर होने का शक है, उसके समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


शिवपुरी निवासी कमलेश की पुत्री लक्ष्मी की शादी फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर के गांव रम्पुरा नवादा के रहने वाले अंकित से तय हुई थी। बृहस्पतिवार रात अल्हागंज कस्बे के एक गेस्टहाउस में बरात पहुंची। दुल्हन पक्ष से शादी में आए अल्हागंज निवासी अनूप से कुछ देर बाद डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद में बरातियों ने उसे पीट दिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


विवाद के बाद हुई थी मारपीट 
रात करीब साढ़े 11 बजे डीजे पर डांस के दौरान फोटो खींचने को लेकर एक बार फिर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान डीजे के पास मौजूद दुल्हन के चाचा के दामाद राजेश के सिर पर प्रहार कर दिया। राजेश गेस्टहाउस से करीब दो सौ मीटर दूर अपनी ससुराल की ओर भागे, मगर रास्ते में गिरने के बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर सीओ जलालाबाद अजय राय मदनापुर और जलालाबाद थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया, उनमें शिवपुरी में ही रहने वाला अनूप और कुछ बराती शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में समझौते के बाद हुए फेरे
शुक्रवार दोपहर दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाकर वार्ता की। लिखित समझौते के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे फेरे कराए गए। उसके बाद दुल्हन की विदाई हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट... राजेश के सिर की हड्डी टूटी 
राजेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में किसी वजनी चीज के प्रहार से चोट आना पाया गया है। राजेश के सिर की हड्डी टूट गई थी और कान से रक्तस्राव भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed