फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Break in 24 hours. Made the road

24 घंटे में तोड़ डाले कब्जे.. बनवा दी सड़क

Fri, 22 Dec 2017 02:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Dec 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Break in 24 hours. Made the road
atikraman
मेयर उमेश ने शहर की जनता से किया गया कमिटमेंट निभाते हुए 24 घंटे में ही एक रोड को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया, साथ ही रामपुर गार्डन की दूसरी सड़क बनवा दी। इसके लिए बृहस्पतिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के तय कार्यक्रम के तहत शाहदाना से डेलापीर तक कब्जे हटाने के बजाय नगर निगम के दस्ते का रुख केके अस्पताल रोड की ओर कर दिया गया। यहां पुलिस की मौजूदगी में दो जेसीबी लेकर भारी विरोध के बीच अस्पताल समेत कई संस्थानों के अवैध कब्जे तोड़े गए। आईएमए के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन किसी की एक नहीं सुनी गई। इस बीच हाथापाई और हंगामा भी हुआ लेकिन एक-एक कर 36 अवैध कब्जे ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को केके अस्पताल रोड के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने मेयर उमेश गौतम से इस रोड को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने का आग्रह किया था। इस पर मेयर ने उनसे 24 घंटे में अतिक्रमण से निजात दिलाने का वादा कर दिया था। बृहस्पतिवार को इस पर अमल करते हुए शाहदाना से डेलापीर तक चलने वाले अभियान की जगह परिवर्तित कर झूलेलाल द्वार से राजेंद्रनगर कर दिया गया। यहां टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची तो भारी विरोध होने लगा। कुछ लोगों ने पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मगर झूलेलाल द्वार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर अवैध खोखे और बोर्ड आदि तोड़कर जब्त कर लिए गए। इसके बाद जब टीम डॉ. सुप्रिया अग्रवाल व डॉ. रुचिन अग्रवाल के अस्पताल के पास दीवार तोड़ने लगी तो हंगामा हो गया। मगर प्रेमनगर थाने से पुलिस बुलाकर दीवार तोड़ दी। 
विज्ञापन

फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का अतिक्रमण तोड़ने पर भी हंगामा हुआ। सामान कब्जे में लेने को लेकर कर्मचारियों से हाथापाई तक हो गई। डॉ. एमके मेहरोत्रा के रामेश्वरम मेडिकल सेंटर का अतिक्रमण ध्वस्त होने की बारी आई तो वहां भी हंगामा हुआ। आईएमए सचिव डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विवेक मिश्रा समेत कुछ अन्य डॉक्टर भी पहुंच गए लेकिन अभियान जारी रहा। इसके बाद गुलमोहर पार्क के पास नवनिर्मित भवन की अवैध दीवार, बृजमोहन का छज्जा ध्वस्त कर गेट जब्त किए गए। डीडीपुरम पेट्रोलपंप के अवैध बोर्ड भी हटवाए गए। सड़क किनारे जेनरेटर रखने पर गौरव भसीन व दस हजार और ओमेगा क्लासेज पर पांच हजार जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान प्रभारी उत्तम कुमार वर्मा, शमशुल हसन, भारती, जयपाल पटेल, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
24 घंटे में बनी सड़क
विकास भवन के सामने होली नर्सिंग होम वाली गली में सड़क जर्जर हालत में थी। स्थानीय लोगों ने मेयर से एक कार्यक्रम में बुधवार को इसका ध्यान दिलाया तो बृहस्पतिवार को सुबह ही सड़क बननी शुरू हो गई और दोपहर तक खराब हिस्सा दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed