Floods: शारदा की बाढ़ में फंसा युवक... आधा घंटे तक मौत से जूझा, नाविकों ने बचाई जान; देखें वीडियो
Pilibhit News: बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने से शारदा नदी उफान पर है। जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच बाढ़ का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक शारदा की लहरों में फंसा दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि वह आधे घंटे तक मौत से जूझता रहा। सूचना पर पहुंचे नाविकों ने उसकी जान बचाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तराई में भारी भारिश और बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने से पीलीभीत जनपद में फिर बाढ़ के हालात बन गए हैं। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पूरनपुर क्षेत्र के कई गांवों बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कलीनगर के रमनगरा क्षेत्र में शारदा नदी में बहकर आ रही लकड़ी को निकालने घुसा एक युवक नदी की तेज धार में फंस गया। आधा घंटे तक वह खुद को बचाने के लिए जूझता रहा।
युवक के मदद के लिए चिल्लाने पर उसकी आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो उसे देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर स्थानीय नाविक नाव लेकर नदी में पहुंचे और दिलेरी दिखाकर धार में फंसे युवक की जान बचाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शारदा नदी की बाढ़ में फंसे ग्रामीण का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी नाविकों और ग्रामीण की हिम्मत को सलाम करेंगे।
बनबसा बैराज से शुक्रवार शाम तक करीब पांच लाख क्यूसेक पानी पास किए जाने से शारदा नदी उफान पर है। कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के करीब 10 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। लोग घरों की छतों के अलावा ऊंचे स्थानों पर भी शरण लिए हुए हैं। शुक्रवार शाम को ही कई गांवों में शारदा नदी का पानी घुसने लगा था। लोगों ने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।
देवहा नदी में भी बाढ़
शारदा नदी के बाद देवहा नदी का भी जलस्तर बढ़ने से शहर के निचला इलाका बाढ़ की जद में आ गया। शुक्रवार रात जलस्तर बढ़ने के बाद पानी शहर के बेनी चौधरी इलाकों में घुस गया। करीब 50 से अधिक घर बाढ़ की जद आ गए।
जलस्तर बढ़ने की संभावना के चलते शुक्रवार रात पुलिस प्रशासन की ओर से अनाउंसमेंट का लोगों को ऊंचे स्थान पर जाने के लिए सचेत किया गया था। जिसके चलते कुछ लोग जरूरी सामान को लेकर ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए हैं। कुछ लोग घरों की छतों पर ही शरण लिए हुए हैं जो असुविधाओं के बीच समय बिता रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.