{"_id":"630936720690cc58196aca82","slug":"brake-on-contact-tracing-of-corona-infected-bareilly-news-bly4955752153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानापूरी : एक-दूसरे को सूचनाएं भेजने के बाद आराम से बैठे अधिकारी
कोरोना संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर ब्रेक
लगातार बढ़ते केसों के बीच तीन दिन से सर्वर खराब, नहीं पता चल पा रही संक्रमण फैलने की वजह
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कोरोना पर अलर्ट चाहे जितने जारी किए जाएं लेकिन असल में दो साल पहले तबाही बनकर आने वाली यह महामारी कम से कम स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के लिए साधारण बात रह गई है। यही वजह से सर्वर की खराबी की वजह से तीन दिन से कोरोना संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बंद पड़ी है। यह हाल तब है, जब जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
शासन का निर्देश है कि कोरोना संक्रमितों को ट्रेस करने के साथ उनके कॉन्टैक्ट भी हर हालत में ट्रैक किए जाएं। इसके बावजूद तीन दिनों से सर्वर की गड़बड़ी की वजह से बंद पड़ी है, लेकिन नीचे से ऊपर तक कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। सर्विलांस टीम के मुताबिक उसकी ओर से उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। उच्चाधिकारियों की ओर भी तकनीकी विशेषज्ञ से संपर्क कर इस समस्या से अवगत करा दिया गया है। हालांकि इसके बावजूद गड़बड़ी ठीक नहीं हो पाई है।
बता दें कि पिछले तीन दिनों में जिले में 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। लेकिन इसके बावजूद उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग नहीं हो पाई है लिहाजा यह भी पता नहीं लग पाया है कि वे कैसे और कहां कोरोना की चपेट में आए। सर्विलांस टीम के मुताबिक डीएसओ पोर्टल से सर्वर में समस्या है। इस कारण रैपिड रिस्पॉन्स टीम को अपडेट नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन
एक नया केस, जिले में
अब 52 सक्रिय संक्रमित
शुक्रवार को जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। नवाबगंज के ग्राम टांडा परोधी के रहने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति को दो दिन पहले बुखार हुआ था। संदिग्ध लक्षण मिलने पर एहतियातन कोविड जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब 52 सक्रिय केस हैं। इसमें से 42 होम आइसोलेशन में, तीन सैन्य अस्पताल में, दो जिले से बाहर हैं। सभी संक्रमितों की नियमित सेहत की जानकारी ली जा रही है।