{"_id":"61b900eabcc08d659d22e5ab","slug":"brajpal-was-killed-by-a-real-cousin-by-beating-him-with-a-stick-bareilly-news-bly469174198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे चचेरे भाई ने की थी डंडे से पीटकर ब्रजपाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे चचेरे भाई ने की थी डंडे से पीटकर ब्रजपाल की हत्या
विज्ञापन
हत्यारोपी रामनिवास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस का दावा- हत्यारोपी रामनिवास के ब्रजपाल की पत्नी से थे अवैध संबंध
दो महीने पहले पता चलने पर ब्रजपाल ने रामनिवास के घर आने पर लगा दी थी रोक
बरेली/बिथरी। ब्रजपाल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। ब्रजपाल की डंडे से पीटकर हत्या उसके सगे चचेरे भाई रामनिवास ने की थी। रामनिवास के ब्रजपाल की पत्नी से अवैध संबंध थे। पता चलने पर दो महीने पहले ब्रजपाल ने रामनिवास के घर आने पर पाबंदी लगा दी थी। पूछताच करने पर रामनिवास ने पुलिस को बताया कि पहले ब्रजपाल ने ही उसे डंडा मारा था। बाद में उसने वही डंडा छीनकर उस पर वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है।
बिथरी थाने के इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि सोमवार को अहियापुर गांव निवासी ब्रजपाल का शव खेत में पड़ा मिला था। उसकी डंडे से पीटकर हत्या की गई थी। खेत पर खून से सना डंडा भी मिला था। इसके बाद से ही पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई। सर्विलांस सेल की भी मदद ली। पुलिस ने मंगलवार को ब्रजपाल के चचेरे भाई रामनिवास को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में रामनिवास ने बताया कि उसके ब्रजपाल की पत्नी से अवैध संबंध थे। अक्तूबर में ब्रजपाल को यह बात पता चल गई थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया और रामनिवास के घर आने पर रोक लगा दी। इसके बाद रामनिवास का ब्रजपाल की पत्नी से मिलना बंद हो गया। फोन पर भी बात नहीं होती थी।
बकौल पुलिस, पूछताछ में रामनिवास ने बताया कि वह खेत के पास पुलिया पर बैठा था, तभी ब्रजपाल ने उसके पैर में डंडा मार दिया। इस पर उसने ब्रजपाल से डंडा छीन लिया और उसी डंडे से ब्रजपाल पर वार कर दिए। वह भागकर दशरथ के खेत में गिर गया तो डंडे से उसके सिर पर कई वार कर दिए। इससे उसकी मौत हो गई। रामनिवास को बुधवार को जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने ब्रजपाल की पत्नी से भी पूछताछ की, उसने रामनिवास से अवैध संबंधों की बात तो स्वाकीर की, लेकिन हत्या में शामिल होने से इनकार किया। कहा, उसे यह नहीं पता था कि रामनिवास उसके पति ब्रजपाल की हत्या कर देगा। अक्तूबर से उसकी रामनिवास से बात भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
अंत्येष्टि में भी हुआ शामिल, अफसरों के सामने भी रहा मौजूद
ब्रजपाल की हत्या की जानकारी होने पर जब परिवार के लोग और गांव वाले मौके पर पहुंचे तो रामनिवास भी उनके साथ था। वहां पुलिस अधिकारियों से भी बात करता रहा। समझाता रहा कि हो सकता है रात में बदमाश उधर से गुजरे हों और टोकने पर उन्होंने ब्रजपाल की हत्या कर दी हो। इसके बाद वह अंत्येष्टि में भी मौजूद रहा। घर के लोगों को लेशमात्र भी अंदेशा तक नहीं था कि ब्रजपाल का हत्यारा कोई और नहीं उसका चचेरा भाई रामनिवास ही होगा। अंत्येष्टि के बाद पुलिस ने रामनिवास को पकड़ लिया। थाने में पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सर्विलांस से मिली हत्याकांड के खुलासे में मदद
पुलिस ने घटना वाली रात खेत के आसपास की लोकेशन में काम करने वाले मोबाइलों के बारे में जानकारी की तो ब्रजपाल के चचेरे भाई रामनिवास के मोबाइल की लोकेशन खेत के आसपास मिली। इसके बाद जब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो पता चला कि रामनिवास की ब्रजपाल की पत्नी से दिन में कई-कई बार बात होती है। इसी के बाद पुलिस ने कुछ अन्य जानकारी जुटाईं और फिर रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया।