फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bped

फर्स्ट ईयर और फाइनल के विद्यार्थियों में नोकझोंक

Fri, 09 Aug 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
bped
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इस बार बीपीएड की परीक्षा पांच साल बाद हुई और अब इसके रिजल्ट पर विवाद शुरू हो गया है। फाइनल के छात्र-छात्राएं यूएफएम (अनुचित साधन) को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रथम वर्ष के छात्र बृहस्पतिवार को सछास पदाधिकारियों के साथ रिजल्ट घोषित कराने की मांग लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिलने विश्वविद्यालय पहुंचे। यूएफएम में फंसे छात्र-छात्राओं को जानकारी हुई तो रिजल्ट रुकवाने पहुंच गए और दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कैंपस में हुई परीक्षा के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं की कॉपी पर कॉलेज के नाम और रोल नंबर लिखे पाए जाने के बाद यूएफएम के तहत कार्रवाई की गई थी। इन छात्र-छात्राओं ने बुधवार को यूएफएम हटाकर रिजल्ट जारी कराने के लिए विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, फर्स्ट ईयर के छात्र बृहस्पतिवार को सछास पदाधिकारी फैज मोहम्मद, मोहित भारद्वाज, पूजा शर्मा, सचिन आदि रिजल्ट जारी कराने की मांग लेकर परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से मिले। यह जानकारी मिलने पर यूएफएम में फंसे छात्र-छात्राएं भी पहुंच गए। उन्होंने यूएफएम को खत्म किए बिना रिजल्ट जारी न करने की मांग की। इस पर दोनों गुटों के छात्र-छात्राओं में तीखी बहस भी हुई। यूएफएम में फंसे छात्र-छात्राओं का कहना है कि शुक्रवार को वे लोग कुलपति से मिलेेंगे, इसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed