फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boys forcibly took BCA student on bike and beat him up with kicks and punches

Bareilly News: बीसीए के छात्र को जबरन बाइक से ले गए लड़के, लात-घूसों से जमकर पीटा

Wed, 26 Mar 2025 02:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 02:33 PM IST
सार

बरेली में एक छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के उसे पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Boys forcibly took BCA student on bike and beat him up with kicks and punches
आरोपियों ने छात्र को बेरहमी से पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बीसीए के छात्र को बाइक और स्कूटी सवार लड़के जबरन अपने ले गए और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बेल्ट और लात-घूंसों से पीटने का वीडियो भी आरोपियों ने बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र के पिता ने इज्जत नगर थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस हमलावर लड़कों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


सनसिटी विस्तार निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनका पुत्र निजी विश्वविद्यालय में बीसीए का छात्र है। कुछ दिन पहले वह विश्वविद्यालय की बस से घर लौट रहा था। सनसिटी कॉलोनी के गेट पर उतरते ही छात्र को परतापुर, राजेंद्र नगर और छोटी बिहार निवासी लड़के जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। वहां ले जाकर छात्र की लात-घूसों और बेल्टों से पिटाई की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: एक बाइक पर पांच सवार... हादसे में खत्म परिवार, महिला, पति, पुत्र और ससुर की मौत; मासूम बेटी हुई अनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लात-घूसों से भी पीटा। लड़कों ने वीडियो बनाकर खुद ही वायरल कर दिया। वीडियो में कॉलेज की ड्रेस पहने छात्र पर लड़के लात-घूंसे बरसाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में लड़कों की दो स्कूटी भी दिख रही हैं। वीडियो कई दिनों से वायरल हो रहा है, जिस कारण वेदांत मानसिक तनाव में आ गया है। पुलिस हमलावर लड़कों की गिरफ्तारी में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed