फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boys are ahead in studying without going to college

Bareilly News: बिना कॉलेज जाए पढ़ाई करने में लड़के आगे

Sat, 12 Sep 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 12 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Boys are ahead in studying without going to college
बरेली। कॉलेज जाए बिना (दूरस्थ शिक्षा के तहत) डिग्री व डिप्लोमा लेने में लड़के आगे हैं। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र बरेली की ओर से जारी किए गए पिछले तीन वर्षों के आंकड़े तो कम से कम यही गवाही दे रहे हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, दूरस्थ शिक्षा में छात्रों का पंजीकरण छात्राओं से लगातार अधिक रहा है।
विज्ञापन




राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र बरेली में सात जिलों से छात्र-छात्राएं पंजीकरण कराते हैं। इनमें बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और रामपुर शामिल हैं। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, पंजीकरण संख्या में हर साल वृद्धि देखी गई है। सत्र 2023-24 में कुल 855 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

यह संख्या 2024-25 में बढ़कर 898 हो गई। 2025-26 में पंजीकरण संख्या 1183 तक पहुंच गई। हर वर्ष पंजीकरण की संख्या बढ़ने के साथ ही लड़कों की संख्या लड़कियों से अधिक बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सत्येंद्र ने बताया कि यह सुविधा नौकरीपेशा लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा के जरिये पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या अभी भले अधिक हो मगर हर साल लड़कियों की संख्या भी बढ़ रही है। यह रुझान दूरस्थ शिक्षा के प्रति बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।


कौशल विकास के लिए कंप्यूटर कोर्स संचालित

केंद्र में नामांकित विद्यार्थियों के लिए कुछ अतिरिक्त पाठ्यक्रम भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन दिनों यहां के विद्यार्थियों को कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसके लिए एक निजी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन किया गया है। यह कंपनी सभी विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों से लेकर एआई के शुरुआती कोर्स सिखा रही है।

नए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 14 सितंबर
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 सिंतबर है। तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक निर्धारित है।

वर्ष छात्र छात्राएं योग
2023-24 510 345 855
2024-25 551 347 898
2025-26 689 494 1183
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed