फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boyfriend took the girl before her marriage in Bareilly

शादी से पहले दुल्हन को ले गया प्रेमी: नकदी-जेवर भी ले गई साथ, युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 03 Feb 2024 01:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

बरेली में युवती को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। युवती की फरवरी में शादी होनी है। उसके पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
boyfriend took the girl before her marriage in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बरेली में शादी से कुछ दिन पहले युवती को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती शादी के लिए रखे 60 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के जेवर भी ले गई है। उसके परिजनों ने आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी फरीदपुर क्षेत्र में युवक से तय की थी। फरवरी में उसकी बरात आनी है। उन्होंने बेटी की शादी के कार्ड भी रिश्तेदारों में बांट दिए हैं, लेकिन 30 जनवरी की रात युवक सूरज व अशोक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर युवती के पिता आरोपियों के घर गए तो युवक की बहन व मां ने गालीगलौज की। पीड़ित ने बताया कि पुत्री शादी के लिए रखे 60 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के जेवर भी ले गई है। पुलिस ने आरोपी सूरज, उसके भाई अशोक, मां-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को ले गया दूसरे समुदाय का युवक
भोजीपुरा क्षेत्र के गांव से समुदाय विशेष का युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव पदारथपुर का युवक तनवीर का आना-जाना था। तनवीर किशोरी को फुसलाकर 31 जनवरी को ले गया। 

जानकारी होने पर किशोरी की मां ने भोजीपुरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed