{"_id":"65db3264281c538d0d0c8952","slug":"boyfriend-took-the-girl-away-after-luring-her-into-love-trap-in-bareilly-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 25 Feb 2024 05:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Feb 2024 05:58 PM IST
सार
बरेली में पड़ोसी युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के भाई ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी क्षेत्र में युवती को दूसरे समुदाय के पड़ोसी युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद युवती को फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बारादरी थाना क्षेत्र निवासी युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन पढ़ी लिखी है। पड़ोस में रहने वाले दिलशाद ने उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाया। दिलशाद के पांच साथी उसकी बहन को फंसाकर ले गए हैं। आसपास के लोगों ने उसे इसकी जानकारी दी। उन्हीं ने बताया कि युवक उसकी बहन को दिल्ली या कासगंज ले गए हैं।
विज्ञापन
युवती के भाई ने बहन का धर्म परिवर्तन कर हानि पहुंचाने की आशंका जताई है। युवती पर दबाव डालकर वीडियो बनाए जा रहे हैं। बहन को बरामद करने की मांग की है। बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन