शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: प्रेमी ने छह वर्ष तक किया शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर रुपये-जेवर हड़पे
बरेली के नवाबगंज निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। छह वर्ष तक उसका शोषण करता रहा। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये और जेवर भी हड़प लिए। बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में शादी का झांसा देकर बरेली के युवक ने युवती से छह वर्षों तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती का अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे 3.50 लाख रुपये और जेवर ऐंठ लिए। एसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसपी अतुल शर्मा को बताया कि नबावगंज के गांव कटैइया निवासी संजीव पुत्र भगवानदास से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर युवक पिछले छह वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवक ने युवती के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।
अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर 3.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने मजबूरी में सोने की दो अंगूठी, कुंडल, चेन, पायलें तक दी। बैंक की एफडी को तुड़वाकर युवक को रुपये दिए।
अब जब युवती के पास कुछ नहीं बचा तो उससे शादी से इनकार कर दिया। युवक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी युवती को दे रहा है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।