{"_id":"644ccaf1388b393479019674","slug":"boyfriend-cheated-his-girlfriend-in-bareilly-2023-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी निकला बेवफा: तीन साल तक प्रेमिका से किया दुष्कर्म, फिर दूसरी युवती से कर ली शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी निकला बेवफा: तीन साल तक प्रेमिका से किया दुष्कर्म, फिर दूसरी युवती से कर ली शादी
Sat, 29 Apr 2023 01:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:15 PM IST
सार
बरेली में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में युवती से दोस्ती के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धोखा दिया। युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। प्रेमी की शादी होने की जानकारी पर युवती ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने थाना किला में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
किला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि रोहली टोला निवासी पम्मी उर्फ मेराज खां से उसकी एक निकाह में मुलाकात हुई। मेराज ने उसे बातों में अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और निकाह करने की बात कही। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोपी निकाह का झांसा देकर तीन साल तक उससे संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
युवती ने बताया कि एक फरवरी को वह उससे मिला और सभी रिश्ते खत्म होने की बात कही। छह फरवरी को पीड़िता को प्रेमी की शादी होने की बात पता लगी। जब युवती ने उसकी शादी का विरोध किया तो ने जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर किला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।