{"_id":"65786751ea61d6dc8005ab48","slug":"boyfriend-cheated-girlfriend-by-fake-marriage-in-bareilly-2023-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: फर्जी शादी कर प्रेमिका को किराये के कमरे में पत्नी बनाकर रखा, फिर सामान समेट कर प्रेमी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: फर्जी शादी कर प्रेमिका को किराये के कमरे में पत्नी बनाकर रखा, फिर सामान समेट कर प्रेमी हुआ फरार
Tue, 12 Dec 2023 07:30 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Dec 2023 07:30 PM IST
सार
बदायूं के युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उससे फर्जी शादी कर ली। उसके पत्नी बनाकर अपने साथ रखा। जब युवती ने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया तो युवक अपना सामान समेटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं के युवक ने बरेली के सीबीगंज की युवती के साथ फर्जी तरीके से बिना फेरे के शादी कर ली। इसके बाद उसने किराये पर कमरा लेकर युवती को पत्नी की तरह रखा। युवती ने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया तो युवक सामान समेटकर फरार हो गया। पीड़ित युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती की मुलाकात बदायूं उसावां के शिवम से छह महीने पहले हुई थी। शिवम ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने शादी का प्रस्ताव रखा और युवती को कचहरी में ले जाकर स्टांप पेपर के जरिये फर्जी शादी कर ली। बाद में कोर्ट मैरिज करने का झांसा देकर शिवम किराये के कमरे पर युवती को पत्नी की तरह रखने लगा।
ये भी पढ़ें- Budaun: महिला की आंखें निकालने का मामला... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
युवती ने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया तो युवक कमरे से अपना सामान समेटकर फरार हो गया। युवती ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।