फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boyfriend cheated girlfriend by fake marriage in Bareilly

Bareilly: फर्जी शादी कर प्रेमिका को किराये के कमरे में पत्नी बनाकर रखा, फिर सामान समेट कर प्रेमी हुआ फरार

Tue, 12 Dec 2023 07:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

बदायूं के युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उससे फर्जी शादी कर ली। उसके पत्नी बनाकर अपने साथ रखा। जब युवती ने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया तो युवक अपना सामान समेटकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Boyfriend cheated girlfriend by fake marriage in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के युवक ने बरेली के सीबीगंज की युवती के साथ फर्जी तरीके से बिना फेरे के शादी कर ली। इसके बाद उसने किराये पर कमरा लेकर युवती को पत्नी की तरह रखा। युवती ने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया तो युवक सामान समेटकर फरार हो गया। पीड़ित युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती की मुलाकात बदायूं उसावां के शिवम से छह महीने पहले हुई थी। शिवम ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने शादी का प्रस्ताव रखा और युवती को कचहरी में ले जाकर स्टांप पेपर के जरिये फर्जी शादी कर ली। बाद में कोर्ट मैरिज करने का झांसा देकर शिवम किराये के कमरे पर युवती को पत्नी की तरह रखने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Budaun: महिला की आंखें निकालने का मामला... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया तो युवक कमरे से अपना सामान समेटकर फरार हो गया। युवती ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed