Bareilly News: युवती को जबरन ले जाने की कोशिश, विरोध पर प्रेमी ने चेहरे पर किया चाकू से वार
प्रेमी से पति बने युवक ने घर में घुसकर युवती को जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके चेहरे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे युवती लहूलुहान हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में सोमवार को एक घर में घुसकर प्रेमी ने युवती को जबरन ले जाने की कोशिश की। विरोध पर उसे चेहरे पर चाकू से प्रहार कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जगतपुर निवासी युवती मूल रूप से शेरगढ़ थाने के एक गांव की रहने वाली है। सोमवार को उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उपचार के बाद युवती ने बताया कि सालभर पहले वह गांव में रहती थी।
साली के प्यार में घरवाली पर जुल्म: लाख समझाने पर भी नहीं माना पति तो पत्नी ने चाकू से अपना गला काटा
वहां उसके भाई के दोस्त का घर आना-जाना था। वह उसे फुसलाकर दिल्ली ले गया और अवैध तरीके से दो लड़कों को मौलवी बताकर निकाह कर लिया। छह महीने पहले वह दोनों कानपुर जाकर रहने लगे। वहां उसका प्रेमी होटल में मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया।
जेल से छूटने के बाद पहुंचा युवती के घर
पुलिस ने उसे जेल भेज दिया, तब वह मायके लौट आई। उसके मायके वाले जगतपुर में रहने लगे हैं। बताया कि जेल से छूटने के बाद सोमवार को प्रेमी उसे लेने उसके मायके पहुंचा। लेकिन युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। वह उसे दुपट्टे के सहारे खींचकर साथ ले जाने लगा।
युवती की भाभी ने उसे रोकने की कोशिश की तो गुस्साए प्रेमी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। भाभी ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए तो आरोपी भाग गया। युवती ने बताया कि बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।