फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   boycotted the board meeting

Bareilly News: बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार

Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
boycotted the board meeting
फरीदपुर। पालिकाध्यक्ष का व्यवहार खराब होने की बात कहते हुए शनिवार को सभासदों ने नगर पालिका की बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। विधायक व पालिकाध्यक्ष सभासदों का काफी देर तक इंतजार करते रहे। कोरम पूरा न होने पर बाद में बैठक को निरस्त कर दिया गया। बैठक की अगली तिथि 30 अप्रैल नियत की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष शराफत जरीवाला ने बजट को मंजूरी दिलाने के लिए शनिवार को बोर्ड की बैठक बुलाई। तय समय पर वह बैठक में पहुंच गए। स्थानीय विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के साथ ही नौ सभासद भी आ गए। काफी देर तक पालिका के 16 सभासद बैठक में नहीं पहुंचे। बाद में पता चला कि इन सभासदों ने शुक्रवार को ही एक पत्र अधिशासी अधिकारी को दिया था। इसमें उन्होंने पालिकाध्यक्ष का व्यवहार खराब होने की बात कही थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बोर्ड की अंतिम बैठक अंतिम बार 24 अगस्त 2024 को बुलाई गई थी। इसके आठ महीने बाद अब बैठक की जा रही है। यह पालिका अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन है। कहा कि पिछली बैठक में पालिकाध्यक्ष का व्यवहार भी सभासदों के प्रति ठीक नहीं था। वह मनमाने तरीके से काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब सभासद नहीं आए तो बैठक को निरस्त कर दिया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि अब बैठक 30 अप्रैल को की जाएगी।
सभासदों की ओर से जो आरोप मेरे ऊपर लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं। अब बैठक 30 अप्रैल को होगी। सर्वसम्मति से ही बजट को मंजूरी दी जाएगी। - शराफत जरीवाला, पालिकाध्यक्ष
--
आंवला में 51.33 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

आंवला। पालिका क्षेत्र में 51.33 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। इस दौरान सभासदों ने क्षेत्र के विकास से संबंधित कई प्रस्ताव भी रखे।


बोर्ड बैठक में सबसे पहले पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के सामने अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। इसके बाद बोर्ड बैठक में पारित होने वाले प्रस्ताव पेश किए। महापुरुषों की मूर्तियां लगवाने के साथ ही कई अन्य प्रस्ताव रखे गए। वार्ड 21 की सभासद सपना अग्रवाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए विवेकानंद पुस्तकालय बनाने की बात कही।




सभासद रामपाल गुप्ता व सचिन गुप्ता ने गत वर्ष की कुछ मदों पर किए गए भुगतान पर सवाल उठाए। बैठक में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बजट को सभी वार्डों में बराबर-बराबर बांटा जाए। सफाई व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। इस दौरान रामबहादुर प्रजापति, मधुसूदन सिंह, सुशीला प्रजापति, लक्ष्मी राणा, रानी चन्द्रा, राधेश्याम मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed