फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boy who went fishing dies by drowning in Ganga

Bareilly News: मछली पकड़ने गए बालक की गंगा में डूबकर मौत

Wed, 17 Jul 2024 06:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Boy who went fishing dies by drowning in Ganga
गमगीन बैठा मृतक अब्दुल का परिवार। संवाद
उसहैत। थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा साआदतगंज के नजदीक बांध पर 12 साल के अब्दुल हसन की गंगा में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे का है। उस दौरान ग्राम कटरा साआदतगंज निवासी अब्दुल हसन पुत्र जहनुद्दीन अपने दोस्तों के साथ गंगा किनारे बांध पर मछली पकड़ने गया था। वह शाम के समय कांटा डालकर मछली पकड़ रहे थे। उसके परिवार वालों का कहना है कि मछली पकड़ने के दौरान अब्दुल का पैर फिसल गया था, जिससे वह गंगा में गिर गया। उसके साथ गए लड़कों ने शोर मचाया, जिससे गांव के कई लोग पहुंच गए। जहनुद्दीन और उनके परिवार वाले भी आ गए। तब तक गांव के कई लोग गंगा में कूद गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत से अब्दुल को गंगा से बाहर निकाला। तब उसकी जान चली गई।
सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। मंगलवार सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब्दुल सात भाइयों में पांचवें नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed