फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Box Village will be built in Bareilly on the lines of Europe you will be able to watch cinema in the car

UP: यूरोप की तर्ज पर बरेली में बनेगा बॉक्स विलेज, कार में बैठे-बैठे देख सकेंगे सिनेमा; मिलेंगी ये सुविधाएं

Sat, 18 Apr 2026 10:23 AM IST
Mukesh Kumar आशुतोष दीक्षित, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
आशुतोष दीक्षित, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 18 Apr 2026 10:23 AM IST
सार

ग्रेटर बरेली में दो एकड़ भूमि पर यूरोप की तर्ज पर बॉक्स विलेज का निर्माण हो रहा है। 17 करोड़ रुपये की इस परियोजना में होटल, क्लब, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मैरिज हॉल, स्वीमिंग पूल और ड्राइव इन सिनेमा जैसी सुविधाएं होंगी। शिपिंग कंटेनरों से बनने वाले इस विलेज का काम शुरू हो गया है। इसे पीपीपी मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
Box Village will be built in Bareilly on the lines of Europe you will be able to watch cinema in the car
बॉक्स विलेज का नक्शा - फोटो : बीडीए

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) बड़ा बाइपास के निकट ग्रेटर बरेली में दो एकड़ भूमि पर यूरोप की तर्ज पर बॉक्स विलेज बसाएगा। इसमें होटल, क्लब, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मैरिज हॉल और स्वीमिंग पूल की सुविधा मिलेगी। शहरवासियों को यहां ड्राइव इन सिनेमा का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा। खुले आसमान के नीचे कार में बैठे-बैठे आप फिल्म देख सकेंगे।
विज्ञापन


इस सपने को आकार देने के लिए बीडीए की ओर से भूमि पूजन के बाद काम शुरू कराया जा चुका है। दिल्ली की एजेंसी को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। शिपिंग कंटेनरों को भवन का रूप देकर इसे तैयार किया जाएगा। इस पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे पीपीपी मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा। यानी निर्माण के बाद इसके संचालन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाएगी। इस एजेंसी के चयन के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


बॉक्स विलेज को अलग-अलग सुविधाओं के अनुसार ए से जे तक 10 सेक्टरों में बांटा गया है। जे सेक्टर सबसे बड़ा होगा। इसमें 3557.47 वर्गमीटर क्षेत्रफल में ड्राइव इन सिनेमा की सुविधा मिलेगी। 50 कमरों के होटल में रहने-खाने की सुविधा मिलेगी। यह अनोखा विलेज 24 घंटे खुला रहेगा। यानी लखनऊ-दिल्ली हाईवे से गुजरने वाले यात्री किसी भी समय यहां उपलब्ध सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। विलेज में दो तरफ पार्किंग की सुविधा भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका से शुरू होकर यूरोप तक फैला कंटेनर सिटी का कॉन्सेप्ट
कंटेनर सिटी अमेरिका से प्रचलित हुई। वहां 1990 के दशक में बेकार हो चुके कार्गो कंटेनरों को रहने के लिए इस्तेमाल करना शुरू किया गया। शिपिंग कंटेनर वास्तुकला की जड़ें 20वीं सदी के मध्य की बताई जाती हैं, लेकिन इसका पहला प्रमुख उपयोग वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा कंटेनरों को बैरक के रूप में बदलने से शुरू हुआ। 

Box Village will be built in Bareilly on the lines of Europe you will be able to watch cinema in the car
बीडीए दफ्तर - फोटो : अमर उजाला

साल 1987 में फिलिप क्लार्क ने स्टील के शिपिंग कंटेनरों को घर में बदलने के तरीके को पेटेंट कराया था। वर्ष 2000 के दशक की शुरुआत में लंदन में कंटेनर सिटी और वर्ष 2006 में एम्स्टर्डम में छात्रों के लिए 1000 कंटेनर घरों का निर्माण हुआ। धीरे-धीरे यह तकनीकी पूरे यूरोप में फैल गई। कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भी इस तरह के घर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

लॉन में बैठकर ले सकेंगे चाय-कॉफी की चुस्की
परिसर के चारों तरफ लॉन और ग्रीन बेल्ट तैयार होगी। यानी यहां रुकने वाले लोग मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे। खुले में चाय-कॉफी की चुस्की भी ले सकेंगे। मौसमी फूलों और फलों के पेड़-पौधे आकर्षण का केंद्र होंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को ध्यान में रखकर बड़ा सा खूबसूरत तालाब भी विकसित किया जा रहा है। इसके आसपास भी बैठने की व्यवस्था होगी।

शादी समारोह के लिए होगा अनोखा स्थान
शहर के बीच व्यस्त मार्गों पर स्थित गेस्ट हाउस, लॉन में शादी समारोह के कारण लगने वाले जाम और आवागमन में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखकर यहां मैरिज लॉन भी तैयार हो रहा है। हाईवे किनारे बिना किसी यातायात व्यवधान के लोग समारोह आयोजित कर सकेंगे।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि शहर के लोगों और हाईवे पर सफर कर रहे यात्रियों के लिए यह बिल्कुल अलग अनुभव होगा। बॉक्स विलेज पर काम शुरू हो चुका है। अगस्त तक इसे तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed