फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boundary wall of wedding procession collapsed, six injured

Bareilly News: बरातघर की बाउंड्रीवाल गिरी, छह घायल

Mon, 11 Sep 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 11 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Boundary wall of wedding procession collapsed, six injured
फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ गांव में हाईवे किनारे स्थित एक बरातघर में कार्यक्रम के दौरान बाउंड्रीवाल गिरने से छह लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन

टिसुआ के रहने वाले बरकत अली के बेटे इरफान की बरात सोमवार को पीलीभीत के लिए जानी है। रविवार को गांव के लोगों की दावत हाईवे किनारे स्थित बरातघर में चल रही थी। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की वजह से छत की बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। चपेट में आने से मोहम्मद अली, अकबर अली, शाहबुद्दीन, निसार,नवी अहमद, तस्लीम घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। निजी वाहन से घायलों को फरीदपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से मोहम्मद अली और अकबर अली को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के ही याकूब ने बताया कि बाउंड्री की दीवार पर टैंट बंधा हुआ था। तेज हवा की वजह से दीवार गिर गई। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यात्री शेड गिरा

तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की वजह से लखनऊ-दिल्ली हाईवे किनारे स्थित हनुमानजी की मूर्ति के सामने लगा यात्री शेड गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। हाईवे किनारे करीब दो साल पहले यात्री शेड का निर्माण किया गया था। करीब दो महीने पहले यहां रखी गई बेंच चोरी हो गई। इस वजह से यहां कोई बैठ नहीं पाता है। आसपास के लोगों ने बताया कि यात्री शेड के एंगिल मिट्टी में धंसे हुए थे। वहां कंक्रीट नहीं डाली गई थी। बारिश में मिट्टी गीली होने की वजह से शेड गिर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed