फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bought land with fake documents, getting construction done with the help of police

Bareilly News: फर्जी कागजों से जमीन खरीदी, पुलिस की मदद से करा रहे निर्माण

Fri, 31 Jan 2025 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bought land with fake documents, getting construction done with the help of police
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में फर्जी कागज लगाकर कुछ लोगों ने एक जमीन खरीद ली। इस जमीन पर राजस्व परिषद का स्टे होने के बाद भी पुलिस की मदद से उस पर निर्माण कराया जा रहा था। आईजी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शेरपुर के झुमक सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी सौ फुटा रोड किनारे कीमती जमीन है। सह खातेदार चाचा रामचंद्र अपने हिस्से की जमीन केहर सिंह, सपना राठौर, राजीव अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, प्रभा, जकी हुसैन, राहुल और अमित पाठक सहकारी आवास समिति को 1989 और 2004 के बीच बेच चुके हैं। रामचंद्र 4798 वर्ग मीटर जमीन के मालिक थे, लेकिन उन्होंने 17000 वर्ग मीटर जमीन बेच दी। रामचंद्र की मौत के बाद उनके बेटे राजेंद्र, विजेंद्र, महेंद्र, सुरेंद्र और अमरवीर ने अपने नाम खतौनी में दर्ज करा लिए।
विज्ञापन

हिस्सा न होने के बाद भी पांचों भाइयों ने फर्जी कागजों के जरिये 348.66 वर्गमीटर जमीन का बैनामा आशिर परवेज और 300 वर्गमीटर का बैनामा कुनाल गुप्ता, विनय गुप्ता व बरखा गुप्ता को कर दिया। अब जमीन पर पांचों भाइयों के साथ सीमा, सोमवती, सुनील कुमार, विनय गुप्ता, कुनाल गुप्ता, बरखा गुप्ता, राजेंद्र सिंह, विशाल सिंह और पंकज ठाकुर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जमीन पर स्टे होने के बाद भी पुलिस की मदद से निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जनवरी को जब झुमक सिंह ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर गला दबा दिया। इससे झुमक सिंह बेहोश हो गए। होश में आने के बाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नही हुई। आईजी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उच्चाधिकारियों के आदेश से रिपोर्ट लिख ली है। जांच के बाद जो सच्चाई होगी वह विवेचना में सामने आ जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed