फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Both were living on rent in Bareilly for three months

तीन महीने से बरेली में किराये पर रह रहे थे दोनों

Tue, 22 Sep 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:10 AM IST
सार

पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ जाते वक्त प्रेमी युगल के खुदकुशी करने का मामला
 

विज्ञापन
Both were living on rent in Bareilly for three months
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली। विकास तीन महीने से पारुल के साथ बरेली में रह रहा था। मकान मालिक बनवारी लाल की पत्नी ने बताया कि दोनों करीब तीन महीने पहले किराये पर उनके घर में रहने आए थे। विकास ने बताया था कि वह सुभाषनगर में ही एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। हालांकि इस बीच एक दिन के लिए भी न तो वे दोनों अपने घर गए और न ही कोई रिश्तेदार या परिवार का सदस्य उनसे मिलने आया।
विज्ञापन

बनवारी लाल और उनकी पत्नी ने कुछ दिन पहले विकास से इस बाबत पूछा भी, लेकिन उसने कोरोना संक्रमण की वजह से कहीं न आने-जाने की बात कही। पुलिस के पहुंचने पर ही बनवारी लाल और उनके परिवार को दोनों के भागकर आने की जानकारी हुई। पुलिस ने उनके कमरे में ताला लगा दिया। कहा, सामान बाद में ले जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ सुभाषनगर की पाल कॉलोनी से प्रेमी युगल को हिरासत में लिया था। जानकारी मिली है कि रास्ते में दोनों ने जहर खा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। युवक के खिलाफ लखनऊ के कृष्णानगर थाने में युवती को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज है। - हरिश्चंद्र जोशी, इंस्पेक्टर सुभाषनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed