{"_id":"62431289b6b2893d656102a8","slug":"bookie-woman-writing-betting-slip-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन है 'चच्ची': बरेली में हर जुबां पर है इस महिला का नाम, पुलिस से सांठगांठ में फल-फूल रहा 'पर्ची वाला धंधा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन है 'चच्ची': बरेली में हर जुबां पर है इस महिला का नाम, पुलिस से सांठगांठ में फल-फूल रहा 'पर्ची वाला धंधा'
Tue, 29 Mar 2022 07:40 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:40 PM IST
सार
बरेली में एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह घर में बैठकर सट्टे की पर्ची रखती है। साथ ही दरवाजे पर खड़ी होकर दो लड़कियां आने जाने वाले लोगों पर नजर रखती हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सट्टेबाज राबिया अख्तर के बाद चच्ची नाम से चर्चित महिला का सट्टा पर्ची लिखते हुए वीडियो वायरल हुआ है। चर्चा है कि महिला घर में बैठकर सट्टे की पर्ची रखती है। बारादरी के बुखारपुरा में रहने वाली चच्ची नाम की महिला के सट्टा चलाने को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मगर पुलिस ने अब तक इस पर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि चच्ची के साथ ही उसका बेटा भी इस धंधे में लिप्त है। सोमवार को वायरल हुए वीडियो में चच्ची कमरे में बैठकर सट्टे की पर्ची लिखती दिख रही है और एक व्यक्ति उसके सामने खड़ा होकर पर्ची लिखवा रहा है।
विज्ञापन
महिला के आसपास बेड पर रुपये बिखरे हुए भी नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि चौकी पुलिस से महिला की सांठगांठ है, इसी वजह से अब तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बारादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन