फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bomb blast threaten to Congress leader Abid Raza

कांग्रेस नेता आबिद रजा को बम से उड़ाने की धमकी, घर पहुंचा रजिस्टर्ड पत्र, पुलिस छानबीन में जुटी

Mon, 22 Apr 2019 12:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Apr 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bomb blast threaten to Congress leader Abid Raza
कांग्रेस नेता आबिद रजा खान - फोटो : फाइल फोटो

सपा से बगावत करने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा को कार समेत बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार को उनके घर एक धमकी भरा पत्र पहुंचा, रविवार को जब वे घर पहुंचे तब उन्हें इसका पता चला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा है कि विगत नौ अप्रैल को वह समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। तभी से वह लोकसभा का चुनाव लड़ रहे सलीम इकबाल शेरवानी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मंच से जनहित के मुद्दे, अवैध खनन, बगैर मानक के डाले गए अंडरग्राउंड केबल आदि की पोल खोली। रविवार सुबह वह अपने घर पर बैठे समर्थकों से बात कर रहे थे कि तभी शनिवार को उनके घर रजिस्ट्री से आया एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था कि तुम कांग्रेस के प्रवक्ता बने हो तो हद में रहो। बदायूं छोड़कर उत्तर प्रदेश में कहीं प्रचार करो। बड़े नेताओं के खिलाफ बयानबाजी बंद करो। वरना तुम्हें गाड़ी समेत बम से उड़ा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले में सब सुरक्षित हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के पूरे प्रबंध कर दिए गए हैं। अगर आबिद रजा को कोई पत्र मिला है, तो यह जानकारी मेरे पास नहीं आई है। इसके लिए पुलिस है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार सिंह, डीएम

आबिद रजा को बम से उड़ाने की धमकी देने के संबंध में एक शिकायती पत्र आया है। जिसे डाक से भेजा गया था, उसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई कराई जाएगी।

-अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

मैंने लोगों की काली करतूतों को उजागर किया है, जिस पर किसी ने मुझे धमकी दी है। मुझे किसी की चिंता नहीं है, लेकिन मेरे समर्थकों में चिंता और रोष है। इस संबंध में जांच के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है।
-आबिद रजा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed