{"_id":"6647f46fb795100fae0100e7","slug":"bollard-lights-worth-lakhs-stolen-from-sanjay-community-sarovar-bareilly-news-c-4-vns1013-403059-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संजय कम्युनिटी सरोवर से लाखों की बोलार्ड लाइटें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संजय कम्युनिटी सरोवर से लाखों की बोलार्ड लाइटें चोरी
Sat, 18 May 2024 05:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 18 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नौ करोड़ रुपये की लागत से संजय कम्युनिटी हॉल में बनाए गए सरोवर से लाखों रुपये की बोलार्ड लाइटें चोरी हो गईं। वहीं, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2022 में इसका लोकार्पण तो कर दिया था पर आम शहरवासियों के लिए यह आज तक नहीं खुल सका। शाम को यहां शराबियों का जमावड़ा लगता है।
संजय कम्युनिटी हॉल स्थित सरोवर के सुंदरीकरण के लिए इसे स्मार्ट सिटी कंपनी को दिया गया था। 16 फीट गहरा तालाब बनाकर 172 बोलार्ड लाइटें व फाउंटेन लगाया गया है। तालाब में सीवर का गंदा पानी आता है, जिसे साफ करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया गया है। यहां बच्चों के खेलने के लिए छोटी सी जगह विकसित की गई है। तालाब के चारों ओर स्केटिंग ट्रैक, दो सेल्फी प्वाइंट, मल्टीलेवल पार्किंग व दोनों तरफ आठ-आठ कैंटीन बनाई गई हैं। सात दिसंबर 2022 को सीएम के हाथों इसका लोकार्पण करा दिया गया पर इसके बाद भी एक साल तक काम चलता रहा। इसमें 1.5 करोड़ रुपये और लग गए। इससे इसकी लागत करीब 9.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
अभी तक यह तालाब शहरवासियों के लिए नहीं खुला है। न तालाब में पानी भरा गया है, न ही कैंटीन खुल सकी हैं। शाम होते ही यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। तालाब के किनारे शराब की बोतलें व सिगरेट के रैपर पड़े मिल जाएंगे। देखरेख के अभाव में बोलार्ड लाइटें भी चोरी हो गईं। 172 में से आठ-दस लाइटें ही बची हैं। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले ये लाइटें दोबारा लगवानी पड़ेंगी। जिम्मेदारों का कहना है कि इसके संचालन के लिए टेंडर निकाले गए थे पर आचार संहिता की वजह से ठेका नहीं हो सका। आचार संहिता हटते ही दोबारा टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन