फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bolero trounces three including bike riders in badaun

बोलेरो ने बाइक सवार दंपती समेत तीन को रौंदा, मौत

Wed, 10 Apr 2019 10:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 10 Apr 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bolero trounces three including bike riders in badaun
शव को गाड़ी में डालती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कछला पुल पर बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बालक को रौंदने के बाद बाइक सवार दंपती को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और बाइक सवार का हेलमेट चकनाचूर हो गया। हादसे में बालक समेत तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो को कासगंज की ओर दौड़ा ले गया। जानकारी मिलते ही मृत बालक के परिजन मौके पर पहुंच गए। हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


हादसा दिन में करीब 11 बजे गंगा पुल पर हुआ। पैदल घर लौट रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव पंखियानगला निवासी मोहम्मद नवाज (8) पुत्र इसाउद्दीन को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। नवाज के ऊपर से बोलेरो का पहिया उतर गया, उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा और कासगंज जिले में सहावर के मोहल्ला झंडा निवासी बाइक सवार विनय कुमार गुप्ता उर्फ विंकल (48) और उनकी पत्नी अनीता (45) को चपेट में ले लिया। विनय, पत्नी अनीता को सहसवान में एक निजी चिकित्सक के यहां दवा दिलाने आए थे। हादसे में विनय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनीता ने जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


हादसे में विनय का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। इधर, हादसे की जानकारी नवाज के परिजन को लगी तो वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम में दर्जनों वाहन फंस गए। एसएसआई रामऔतार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। बाद में उन्होंने भीड़ को समझा कर जाम खुलवाया। इससे करीब एक घंटा तक आवागमन प्रभावित रहा। बाद में मृत दंपती के परिजन भी सहावर से आ गए। मृत अनीता का मायका उझानी के मोहल्ला साहूकारा में है। पुलिस ने तीनों लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed