{"_id":"60aea4188ebc3eb4e76c8dc2","slug":"boil-in-oil-grocery-silence-pulses-blunt-bareilly-news-bly447766286","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: मेहता सर्जिकल्स के मालिक को ढूंढने में क्राइम ब्रांच भी नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: मेहता सर्जिकल्स के मालिक को ढूंढने में क्राइम ब्रांच भी नाकाम
Fri, 18 Jun 2021 06:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:21 PM IST
सार
पिछले दिनों प्रशासन और एफएसडीए की टीम ने डीडीपुरम में मेहता सर्जिकल्स पर छापा मारकर सर्जिकल उत्पादों की बिक्री में अनियमितता पकड़ी थी। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
सेंट्रल क्राइम ब्रांच
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में मेहता सर्जिकल्स के मालिक को क्राइम ब्रांच भी नहीं ढूंढ सकी है। बुधवार को एसएसपी के अल्टीमेटम के तीन दिन भी पूरे हो चुके हैं। इधर, क्राइम ब्रांच ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने के मामले में आरोपी पारस गुप्ता को भी अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों प्रशासन और एफएसडीए की टीम ने डीडीपुरम में मेहता सर्जिकल्स पर छापा मारकर सर्जिकल उत्पादों की बिक्री में अनियमितता पकड़ी थी। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, इसमें मेहता सर्जिकल्स के मालिक अजय मेहता, उनकी पत्नी और बेटे के साथ ही मेहता ट्रेडर्स के मालिक सुनील मेहता, उनकी पत्नी और बेटे के नाम खोल दिए गए थे। सुनील मेहता खुद को इस मामले से अलग बता रहे हैं।
विज्ञापन
मगर इस मामले में प्रेमनगर पुलिस अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी। मेहता सर्जिकल्स के मामले से पहले ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के मामले में आरोपी पारस गुप्ता को भी प्रेमनगर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस पर रविवार को एसएसपी ने दोनों मामले क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिए। अब इन मामलों की विवेचना इंस्पेक्टर शोएब मियां कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कटियार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में बुधवार को भी दबिश दी गईं लेकिन वे हाथ नहीं आए। तलाश जारी है।
विज्ञापन