फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of Young Man Found in Locked Quarter at Bareilly City Station

Bareilly News: सिटी स्टेशन के बंद क्वार्टर में मिला युवक का शव, दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप

Wed, 08 Apr 2026 05:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 05:10 PM IST
सार

बरेली सिटी स्टेशन के काफी समय से बंद पड़े क्वार्टर नंबर टी-16 में बुधवार दोपहर पुलिस ने युवक का शव बरामद किया। शाम को मृतक की शिनाख्त अमन रजा के रूप में हुई। उसके भाई ने अमन के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Body of Young Man Found in Locked Quarter at Bareilly City Station
मृतक अमन रजा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन पर काफी समय से बंद पड़े क्वार्टर नंबर टी-16 में बुधवार दोपहर पुलिस ने किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर निवासी अमन रजा का शव बरामद किया। मृतक के चेहरे के साथ ही शरीर पर कई अन्य जगहों पर भी चोटों के निशान हैं। शाम को मृतक के भाई शकील ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने अमन के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह बरेली सिटी स्टेशन के सेक्शन इंजीनियर संजीव कुमार भारती ने कोतवाली पुलिस को बंद क्वार्टर में शव पड़ा होने की सूचना दी। कोतवाली के अपराध निरीक्षक आदेश कुमार और बिहारीपुर पुलिस चौकी प्रभारी शिवम मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया। बुधवार शाम को शकील ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अमन एक सैलून में काम करता था। मंगलवार शाम उससे कॉल पर बात हुई तो अमन ने बताया कि  वह अपने दोस्तों के साथ है। कुछ देर में घर आ जाएगा। इसके बाद अमन का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन


दोस्तों ने अलग-अलग बातें बताईं 
बुधवार सुबह अमन के दोस्त हिमांशु से बात की तो उसने बताया कि नितिन, अमन और हैदर उसके घर आए थे। नितिन से बात करने पर उसने बताया कि उसने हैदर और अमन को ईंट पजाया चौराहे पर छोड़ दिया। हैदर से बात की तो उसने बताया कि उसने अमन को श्यामगंज के पास छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शकील का कहना है कि उन्हें अंदेशा है कि इन लोगों ने ही उसके भाई की हत्या की है। इंस्पेक्टर कोतवाली धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर नितिन, हिमांशु और हैदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।

एक महीने पहले खरीदा था 70 हजार का फोन 
अमन रजा ने करीब एक महीने पहले ही 70 हजार रुपये का आईफोन खरीदा था। अमन के भाई शकील ने बताया कि आईफोन अमन के पास से नहीं मिला है। उसके तीनों दोस्त साजिशन उसके लिए खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में ले गए। वहीं, हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed