{"_id":"66eb622029bc54fbb9091804","slug":"body-of-student-and-farmer-who-drowned-in-singhaiya-river-recovered-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102948-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिंघइया नदी में डूबे छात्र और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिंघइया नदी में डूबे छात्र और किसान की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक छात्रा अमन का फाइल फोटो
नवाबगंज। सिंघइया नदी में डूबे छात्र और किसान का शव तीन दिन बाद एनडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला। टीम ने छात्र को दो घंटे और किसान के शव को पांच घंटे में खोजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे दोनों परिवारों में रोना पीटना मच गया है।
थाना क्षेत्र के गांव डंडिया वीरमनगला गांव के निवासी जीवनलाल का बेटा अमन कस्बे के एक इंटर काॅलेज में कक्षा 10वीं का छात्र है। सोमवार को छात्र गांव के पास बह रही सिंघइया नदी में नहाने गया था। छात्र कपड़े और चप्पल उतार कर दावीखेड़ा गांव के पास नदी के पुल पर नहाने लगा। तभी वह गहरे पानी में डूब गया। तलाश के बाद उसका शव नहीं मिला। इससे परेशान छात्र के परिजनों ने एडीएम अमित कुमार उपाध्याय से कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम बुधवार को गांव पहुंची।
-- -
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
छात्र अमन अपने घर में इकलौता था। उसके दो बहने हैं। अमन पढ़ने में बहुत होशियार था। घर में इकलौता होने के कारण वह सभी का दुलारा था। बुढ़ापे की लाठी टूटने पर पिता जीवनलाल और मां नत्थो देवी बिलख-बिलख कर रो रहीं थीं।
विज्ञापन
--
किसान दो दिन से था लापता
एनडीआरएफ की टीम को दावीखेड़ा गांव के पास नदी में एक और अज्ञात शव तैरता मिला। टीम ने शव को बाहर निकाला तो उनकी पहचान उनके बेटे रोहित गंगवार ने अपने पिता जानकी प्रसाद (55) वर्ष निवासी इनायतपुर थाना नवाबगंज के रूप में की। रोहित गंगवार ने बताया कि उनके पिता दो दिन पहलेे खेत पर फसल देखने को कहकर घर से निकलते थे। साथ ही उनका उपचार भी चल रहा था। एनडीआरएफ की टीम के प्रभारी एएसआई विकास सिंह ने बताया कि शव घटनास्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर कस्बे के पास जामा मस्जिद के निकट से बरामद किया गया। संवाद