Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of retired deputy jailer found in suspicious circumstances in Bareilly

यूपी: बरेली में रिटायर्ड डिप्टी जेलर का शव संदिग्ध हालत में मिला, हत्या की आशंका, मुंह से बह रहा था खून

Sun, 15 Nov 2026 10:21 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 15 Nov 2026 10:21 PM IST
सार

कमरे में एक मेज पर दो थालियां रखी थीं, जिनमें दो-दो तंदूरी रोटी और दाल थी।मेज के नीचे दो स्टील के गिलास और एक प्लास्टिक का पानी का जग भी मिला। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Body of retired deputy jailer found in suspicious circumstances in Bareilly
डिप्टी जेलर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर राम बहादुर शर्मा का शव उनके नवनिर्मित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शहर में आए डिप्टी सीएम को विदा करने के बाद एसएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक के मुंह से रक्त बह रहा था, हालांकि शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि शनिवार देर रात प्रमोद शर्मा ने सूचना देकर बताया था कि उनके पिता राम बहादुर शर्मा, (70) मृत अवस्था में अपने मकान में पड़े हैं। पिता डिप्टी जेलर थे और दस साल पहले रिटायर हो चुके थे। यह मकान बालाजी कॉलोनी, खजुरिया घाट में स्थित है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने पाया कि राम बहादुर शर्मा का शव खुले जीने के नीचे पड़ा था। सिर में दो जगह चोट थी और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था। पोस्टमार्टम में एंटीमार्टम इंजरी की पुष्टि हुई जो किसी प्रहार या जीने से गिरने की वजह से भी हो सकती है। कमरे में एक मेज पर दो थालियां रखी थीं, जिनमें दो-दो तंदूरी रोटी और दाल मखनी थी।
विज्ञापन


मेज के नीचे दो स्टील के गिलास और एक प्लास्टिक का पानी का जग भी मिला। छत पर एक चटाई पड़ी थी और एक कटोरी में थोड़ी सी दाल मखनी भी रखी थी। इसके अलावा कमरे में शराब के पौव्वे के दो रैपर मिले और मकान के बराबर में खाली जगह पर दो खाली पौव्वे भी पड़े थे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया है। एसपी सिटी  चिराग जैन ने बताया कि मृतक के परिजन ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। किसी भी व्यक्ति पर कोई शक भी व्यक्त नहीं किया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed