फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of newlywed woman found in Aril River on the third day.

Bareilly News: तीसरे दिन अरिल नदी में मिला नवविवाहिता का शव

Sun, 12 Jul 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 12 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Body of newlywed woman found in Aril River on the third day.
बिशारतगंज। लापता विवाहिता का शव शनिवार को तीसरे दिन गांव के समीप बह रही अरिल नदी में मिला। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रघुवीरपुर निवासी नेत्रपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी श्रीदेवी (20 वर्ष) की शादी 26 जून को बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव हुसैनपुर नगला निवासी युवक से हुई थी। नेत्रपाल के अनुसार सात जुलाई को वह बेटी श्रीदेवी को बुलाकर लाए थे। मायके आने के बाद श्रीदेवी ने पति, सास व जेठानी आदि पर मारपीट, उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए दोबारा ससुराल नहीं जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

श्री देवी ने कहा था कि अगर उसके ऊपर ससुराल जाने का दबाव बनाया गया तो वह अपनी जान दे देगी। नेत्रपाल के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह वह खेत पर चले गए। सुबह 10 बजे के करीब श्रीदेवी घर से किसी को कुछ बिना बताएं चली गई। दोपहर तक वापस न लौटने पर तलाश की गई तो गांव के लोगों ने उसे नदी की ओर जाते देखे जाने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्रपाल की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू करा दी। शुक्रवार को गांव के लोगों ने नदी में तलाश किया, मगर कामयाबी नहीं मिली। शनिवार सुबह गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटे की तलाश के बाद नदी में शव मिला।
सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed