फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of missing youth found in his home

Bareilly News: कर्ज में डूबे लापता युवक का घर में मिला शव

Tue, 04 Nov 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in his home
भमोरा। फाईल फोटो अंकूर सोनी
भमोरा। देवचरा से तीन दिन से लापता युवक का शव उसके ही घर में बने दूसरी मंजिल पर कमरे में सोमवार शाम को लटकता मिला। रविवार को थाने पहुंचकर उसकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देवचरा निवासी कुमकुम पत्नी अंकुर सोनी ने रविवार को भमोरा थाने पहुंचकर बताया कि पति 33 वर्षीय अंकुर सोनी शनिवार दोपहर घर से दुकान जाने की बात कह कर गए थे। शनिवार रात पता लगा कि वह दुकान पर नहीं गए हैं। लगातार फोन करने पर फोन नहीं उठा रहे हैं। थाना पुलिस ने कुमकुम की तहरीर पर अंकुर सोनी की गुमशुदगी दर्ज की। सोमवार शाम छह बजे के आसपास परिवार के लोग घर की दूसरी मंजिल की छत पर देखने पहुंचे तो कमरे के अंदर से बदबू आ रही थी। जाकर देखा तो अंकुर का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

अंकुर पर था कई लोगों का कर्ज
लोगों में चर्चा है कि दूसरी मंजिल पर जाने वाले जीने का दरवाजा बाहर से बंद था। अंकुर सोनी अपने बड़े भाई छोटू के साथ लखनऊ रहते थे। पांच वर्ष पूर्व देवचरा आकर सराफ का काम सीखने लगे। इसके बाद किराये पर दुकान लेकर अपनी ज्वेलरी व कपड़े की खोल ली थी। लोगों ने बताया कि अंकुर सोनी पर काफी लोगों का कर्ज था। कर्ज वाले लगातार घर आ रहे थे। लोग इससे भी घटना को जोड़कर देख रहे हैं। अंकुर के परिवार में पत्नी कुमकुम, तीन वर्षीय पुत्री व दो वर्षीय पुत्र हैं। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed