Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of an unidentified person found in an open drain

Bareilly News: खुले नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Tue, 17 Nov 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Body of an unidentified person found in an open drain
रात में गिरने से मौत की आशंका, आर्य समाज मंदिर के पास की घटना, नाले को नहीं ढकने पर लोगों ने उठाया सवाल
विज्ञापन

फरीदपुर। कस्बे में आर्य समाज मंदिर के पास खुले नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। रात में गिरने से उसके मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने जांच की। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, दूसरी ओर लोगों ने खुले नाले को नहीं ढके जाने पर इसे लापरवाही बताते हुए नगर पालिका के कार्य प्रणालियों पर सवाल उठाया है।
लोगों ने बताया कि कस्बे में आर्य समाज मंदिर के पास सोमवार सुबह व्यक्ति का शव मिला। वहां पहुंची पुलिस की पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष थी। वह मानसिक रूप से बीमार था। वह पिछले करीब पांच वर्षों से फरीदपुर कस्बे की सड़कों पर घूमता रहता था और गाड़ियों की साफ-सफाई कर अपना जीवनयापन करता था। वह लकड़ी की टाल के पास बने नाले के किनारे रखे तख्त पर सोया करता था। उसका शव लकड़ी की टाल के पास ही नाले में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


प्रथम दृष्ट्या पुलिस का मानना है कि रात के समय यह व्यक्ति शौच या लघुशंका के लिए उठा होगा। अंधेरा होने के कारण आसपास रखी लकड़ी उसे ठीक से दिखाई नहीं दी होगी, जिससे वह लकड़ी से टकराकर घायल हो गया और लड़खड़ाकर नाले में जा गिरा। इससे उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ला ऊंचा निवासी लकड़ी टाल के मालिक दिवेश कुमार गुप्ता ने प्रार्थना पत्र दिया है। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि व्यक्ति के शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है। वहीं, ईओ पुनीत कुमार ने बताया कि बजट के अनुसार नालों को ढकवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed