{"_id":"6afe0e91d4c4d2dff408a992","slug":"body-of-a-married-woman-found-in-a-room-family-alleges-dowry-death-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7160-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवाहिता का कमरे में मिला शव, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवाहिता का कमरे में मिला शव, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतका पूजा
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव दिवना में मंगलवार रात 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। उधर, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, पूजा पत्नी महीपाल का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसका शव कमरे में लटका मिला। भमोरा के आलमपुर निवासी भाई निर्दोष कुमार ने बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी करीब ढाई वर्ष पहले दिवना गांव निवासी के साथ हुई थी। आरोप है कि वे आए दिन उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को भी उसके साथ मारपीट की गई। भाई ने आठ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि विवाहिता का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।