फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Body of a married woman found hanging; murder alleged

Bareilly News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का लगाया आरोप

Sat, 24 Oct 2026 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Body of a married woman found hanging; murder alleged
भुता। क्षेत्र के गांव डंडिया नवाजिश अली में शुक्रवार सुबह 26 वर्षीय विवाहिता का शव कुंडे के सहारे कमरे में लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। ग्राम सावरखेड़ा निवासी निरंजन लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सपना की शादी करीब पांच वर्ष पहले डांडिया नवाजिश अली निवासी वीरपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए सपना को प्रताड़ित करते थे।
सपना ने कई बार मायके वालों को इसकी जानकारी दी थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मायके वाले बेटी को समझाकर शांत कर देते थे।शुक्रवार सुबह सपना की मौत की सूचना मिलने पर निरंजन लाल परिजनों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सपना की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। उन्होंने बेटी के पति, ससुर, सास, ननद पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया : सपना के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें दो वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी अनुष्का है। मां की मौत से दोनों मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed