फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boat overturned during rafting, 13 devotees narrowly survived

Bareilly News: राफ्टिंग के दौरान पलटी नाव, बाल-बाल बचे 13 श्रद्धालु

Tue, 09 May 2023 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Boat overturned during rafting, 13 devotees narrowly survived
बरेली/रियासी। शहर के पटे की बजरिया से वैष्णो देवी दर्शन को गए श्रद्धालुओं का जत्था चिनाब नदी में राफ्टिंग करते समय हादसे का शिकार हो गया। नाव पलटने से 13 श्रद्धालु पानी में बह गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

पटे की बजरिया निवासी सुनील सक्सेना, शैलेश व मुकेश सक्सेना आदि के परिजन बरेली, अलीगढ़ व लखनऊ निवासी अपने रिश्तेदारों के साथ वैष्णो देवी धाम गए थे। कुल 24 लोगों का जत्था वहां दर्शन के बाद सोमवार को रनसू स्थित शिवखोड़ी धाम निकला। इस दौरान दरिया को देखकर सभी ने राफ्टिंग करने का मन बना लिया। इसके बाद एक राफ्ट (नाव) में 13 और दूसरी में नौ लोग सवार हुए। नमबला में राफ्टिंग के दौरान दरिया पर बने पुल के नीचे से गुजरते हुए राफ्ट का एक हिस्सा पुल के पिलर से टकरा गया। सभी संभल ही रहे थे कि राफ्ट दूसरी बार टकराकर पलट गई। इससे राफ्ट में सवार सभी 13 लोग दरिया में गिर गए। सभी पर्यटकों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। इससे वह डूबे नहीं लेकिन तेज बहाव उन्हें नीचे की तरफ ले गया। इस बीच राफ्टिंग दल ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। पर्यटकाें ने कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

---
श्रद्धालु बोले- जान बची, अब घर लौटेंगे
हादसे के दौरान पटे की बजरिया निवासी शैलेश कुमार, अर्चना व उनका बेटा कृष्णा सक्सेना, सुनील सक्सेना, उनकी पत्नी वंदना, बेटा यश व बेटी मुस्कान और दीपशिखा पत्नी मुकेश नदी में गिरे। सोमवार रात होटल के कमरे में मौजूद परिवार ने अमर उजाला को बताया कि अब उन्होंने शिवखोड़ी जाने का फैसला रद्द कर दिया है, वह जल्दी ही घर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed