फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   blueprint for the development of 35 villages included in the BDA area has been prepared

Bareilly News: बीडीए की सीमा में शामिल किए गए 35 गांवों के विकास का खाका तैयार, ये होंगे काम

Tue, 10 Sep 2024 07:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 07:12 AM IST
सार

बरेली विकास प्राधिकरण की सीमा में शामिल किए गए गांवों में सड़कें बनाई जाएंगी। जलनिकासी का सिस्टम विकसित कराएगा। इन गांवों के विकास के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
blueprint for the development of 35 villages included in the BDA area has been prepared
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की सीमा में शामिल किए गए 35 गांवों के विकास के लिए मास्टर और जोनल प्लान बनेगा। इन गांवों में सड़कें बनाई जाएंगी। जलनिकासी का सिस्टम विकसित कराएगा। ग्रेटर बरेली योजना के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा होने वाला है। अब नाथधाम टाउनशिप के लिए वाहनपुर, अखा मुस्तकिल, भगवानपुर ठकुरान, मजनूपुर और रफियाबाद के किसानों से 264 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इसके लिए 600 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध है।

विज्ञापन


संबंधित गांवों में शिविर लगाकर बीडीए अधिग्रहण के लिए भूस्वामियों की सहमति लेगा। रामगंगानगर आवासीय योजना में मोहनपुर उर्फ रामनगर, चंदपुर बिचपुरी व अन्य गांवों के कुछ भूखंड अधिग्रहण से छूट गए थे। अब चार गुना मुआवजा देकर दिसंबर से पहले उनका अधिग्रहण किया जाएगा। लोहिया विहार में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा कर उसे नगर निगम को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक
मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बीडीए बोर्ड की बैठक में ये निर्णय लिए गए। रामगंगानगर योजना के विभिन्न सेक्टरों में खाली पड़े 296 भवनों की बिक्री के लिए 25 प्रतिशत टोकन मनी जमा करने के बाद शेष 75 फीसदी धनराशि के भुगतान की समय सीमा दो साल से बढ़ाकर दस साल की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भूखंड का क्षेत्रफल ज्यादा होने पर अगर खरीदार के पास बढ़ी हुई कीमत अदा करने के लिए रुपये नहीं है तो उसे उतने ही क्षेत्रफल का दूसरा भूखंड उसी सेक्टर में दिया जाएगा। अगर भूखंड का क्षेत्रफल दस प्रतिशत तक ज्यादा है तो पुरानी दर पर भुगतान लिया जाएगा। क्षेत्रफल 10 फीसदी से भी ज्यादा होने पर नई दरें प्रभावी होंगी।

20 कमरों के होटल बना सकेंगे
होटल निर्माण के लिए शासन द्वारा संशोधित उपविधि को बीडीए ने स्वीकार कर लिया। अब आबादी क्षेत्र में नौ मीटर चौड़ी सड़क के किनारे भी 6 से 20 कमरों तक के होटल का निर्माण करा सकते हैं। 15 मीटर से ज्यादा ऊंची इमारत (होटल) बनाने पर भवन के सामने पांच और बाकी तीनों तरफ तीन-तीन मीटर जगह छोड़नी होगी। पार्षद व बोर्ड सदस्य राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस नियम का पालन कराया गया तो छोटे भूखंड पर निर्माण के लिए जगह नहीं बचेगी। इस पर कमिश्नर ने कहा कि इनके पत्र को लेकर शासन को संदर्भित करें।

चार प्रमुख मार्गों को जगमग करेगा बीडीए
ग्राम पंचायतों के इन्कार के बाद बीडीए ने शहर की सीमा से बाहर के क्षेत्र में चार मार्गों को जगमग करने की जिम्मेदारी स्वयं ली है। अब स्ट्रीट लाइट के खंभों पर विज्ञापन पट लगाने का ठेका बीडीए देगा और इससे होने वाली आय से स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव होगा और बिजली का बिल अदा किया जाएगा। 

ज्यादा आय होने पर धनराशि जिला पंचायत को दी जाएगी, कम आय होने पर बीडीए भरपाई करेगा। इस निर्णय से सेटेलाइट से इन्वर्टिस विवि तक, करगैना पुलिस चौकी से जुए की पुलिया तक, बीसलपुर रोड पर नकटिया नदी से बड़ा बाइपास तक और डोहरा रोड पर नकटिया नदी से बड़ा बाइपास तक की सड़कें रोशन होंगी।

प्रमुख फैसले
- इंटेलीजेंस ब्यूरो को प्राधिकरण व्यावसायिक दर पर भूखंड देगा। भूखंड पर नीचे कार्यालय और उसके ऊपर आवास बनाने की अनुमति होगी।
- बीडीए की सीमा में शामिल किए गए 35 गांवों में भी महायोजना 2031 के प्रस्ताव लागू होंगे। मानचित्र बीडीए पास करेगा।
- विस्तारित क्षेत्र की जमीन को कृषि भूमि मानते हुए बरेली महायोजना के जोनल रेग्युलेशन लागू होंगे।
- विस्तारित क्षेत्र में भी हरित पट्टी विकसित की जाएगी।
- ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना को दो हिस्सों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया।
- ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के दो सेक्टर नकटिया नदी के पार प्रस्तावित हैं। संबंधित विभागों से एनओसी मिलने के बाद एनजीटी के नियमों का पालन करते हुए इसके लिए जमीन ली जाएगी।
- संविदा पर जेई और सेवानिवृत्त लिपिक रखे जाएंगे। नए पद सृजित कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
- बीडीए की विभिन्न योजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसानों और भू-स्वामियों के लिए पुनर्वास संबंधी योजनाओं पर अगली बैठक में विमर्श किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed