{"_id":"5753376e4f1c1b7d2f10a67d","slug":"bloody-string-congress-leader-s-daughter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी मांझे से कांग्रेस नेता की बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी मांझे से कांग्रेस नेता की बेटी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी से स्कूल जा रही कांग्रेस नेता की शिक्षक बेटी शनिवार सुबह चाइनीज मांझे से घायल हो गईं। मांझे से टीचर की गर्दन और दाएं हाथ की उंगलियां जख्मी हुई हैं। वह लड़खड़ाकर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं। चाइनीज मांझे पर अदालत के प्रतिबंध लगाने के बाद भी हो रही बिक्री को लेकर सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है।
सीबीगंज निवासी कांग्रेस नेता सुरेश चंद्र गुप्ता की 20 वर्षीय मेघा बरेली के सेटेलाइट चौराहे के पास स्थित निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं मेघा अपनी स्कूटी से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे रजा कॉलोनी के पास से कर्मचारी नगर चौराहे से गुजरीं। तभी उनकी गर्दन में मांझा आकर लिपट गया। गर्दन जख्मी होने के साथ ही मेघा की दाएं हाथ की उंगलियां भी जख्मी हो गईं और वह लड़खड़ाकर सड़क पर स्कूटी समेत गिर गईं। सिर पर हेलमेट और धूप से बचने को चेहरे पर कपड़ा बंधा होने के कारण मेघा बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। घायल मेघा का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। कांग्रेस नेता सुरेश का कहना है कि प्रतिबंधित के बाद भी शहर में चाइनीज मांझा बिक रहा है। इसके अलावा अन्य सामाजिक संगठनों ने भी चाइनीज मांझा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
0
यह हैं खतरनाक प्वाइंट
- रामपुर रोड
- किला ओवरब्रिज
- कुदेशिया ओवरब्रिज
- चौपुला ओवरब्रिज
- हार्टमैन ओवरब्रिज
0
कुछ दिन चली छापेमारी, फिर हो गए चुप
पिछले दिनों चाइनीज मांझे ने शहर में जमकर कहर बरपाया था। इसको संज्ञान में लेते हुए अफसरों ने टीम गठित कर छापेमारी भी कराई थी। एक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भी आगे आए थे। यहां से बाहर सप्लाई को जाने वाले मांझे की सप्लाई स्टेशन तक पर पकड़ी गई, लेकिन यह कुछ दिन चला और इसके बाद सब चुप हो गए। जिससे मांझे की फिर सप्लाई बढ़ गई।