फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bloody conflict between people of two villages over the road, sticks used fiercely, six people injured

Bareilly News: रास्ते को लेकर दो गांव के लोगों में खूनी संघर्ष, जमकर चले डंडे, छह लोग घायल

Wed, 14 Aug 2024 04:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between people of two villages over the road, sticks used fiercely, six people injured
फरीदपुर। रास्ते पर निकलने को लेकर दो गांव के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। इस बीच दोनों पक्षों से छह लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देखते दोनों गांव के सैकड़ों लोग भाग गए। पुलिस घायलों को फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर में पुल के समीप बाढ़ से रास्ता कट जाने के कारण वहां पगडंडी जैसी रास्ता है। दोनों तरफ से एक साथ रास्ते से कोई नहीं निकल सकता। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात सैदपुर गांव व हेमुपुरा गांव के लोग उसी रास्ते से बाइक से निकल रहे थे। रास्ता पतला होने के कारण दोनों तरफ से एक साथ लोग नहीं निकल पा रहे थे। पहले निकलने के कारण दोनों गांव के लोगों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते कुछ ही देर में दोनों गांव के सैकड़ों लोग एकत्रित होकर वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षाें में जमकर डंडे चले। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

झगड़े में सैदापुर गांव के करन, गजराम व हेमुपुरा के जीराज व उनके बेटे दिलीप, कुलदीप, प्रदीप घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि रास्ते में निकलने को लेकर दो गांव के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed