फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bloody clash between two parties after car collision stone pelting and firing in Bareilly

सड़क पर बवाल: कार में टक्कर के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव-फायरिंग, 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 19 May 2025 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 May 2025 10:40 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के फरीदपुर में रविवार को कार में टक्कर लगने के बाद दो पक्षों के लोग भिड़ गए। सड़क पर जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया। घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Bloody clash between two parties after car collision stone pelting and firing in Bareilly
दोनों तरफ से हुआ पथराव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में रविवार को कार में पीछे से टक्कर लगने के बाद मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि टक्कर मारने वालों ने 40 लोगों के साथ दूसरे पक्ष के घर में घुसकर ईंट-पत्थर, तलवार से हमलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया। गोलियां भी चलाई गईं। इससे फरीदपुर-बीसलपुर मुख्य रोड कुछ देर के लिए बंद हो गया। पुलिस ने मामला शांत किया तो क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों सदस्यों ने थाने का घेराव कर दिया। 40 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। शाम को एसएसपी ने फरीदपुर के थानाध्यक्ष बदल दिए। 

विज्ञापन


बीसलपुर रोड खजुरिया हाजीपुर गांव के पास रोड किनारे विशाल सागर की खड़ी कार में बीसलपुर की तरफ से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। विशाल के विरोध पर दूसरी कार में सवार करीब चार से पांच लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मौके पर खड़े ग्रामीण ठाकुर अंकित तोमर विशाल को हमलावरों से बचाया अपने घर ले गए। इस बीच करीब 40 लोगों ने अंकित के घर पर हमला कर दिया। दरवाजा तोड़कर हमलावरों ने महिलाओं सहित सभी को पीटा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- धर्मस्थल में छात्रा से दुष्कर्म: पीड़िता बोली- पुजारी ने बंधक बनाकर रखा... बताई आपबीती, आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा ने किया प्रदर्शन तो लिखी रिपोर्ट  
घटना के बाद पीड़ित अंकित के साथ थाने पहुंचे क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों लोगों ने थाने में प्रदर्शन किया। कहा कि मामूली घटना के बाद दूसरे पक्ष ने हमला करके उनके पक्ष की महिलाओं को भी पीटा है। उनके पक्ष के लोग घायल हैं। तब पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

पथराव और फायरिंग से मची दहशत, राहगीर भागे
घटनाक्रम के दौरान दोनों तरफ से ईंट, पत्थर चलने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग भी होने लगी। तलवारें भी जमकर चलीं। इससे फरीदपुर-बीसलपुर मुख्य रोड कुछ देर के लिए बंद हो गया। वाहन लेकर आ रहे लोगों के साथ ही राहगीर भी इधर-उधर भागने लगे। तब सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। 

अब राधेश्याम बने फरीदपुर थाना प्रभारी
शाम को एसएसपी अनुराग आर्य ने फरीदपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को शीशगढ़ का थाना प्रभारी बना दिया। जबकि शीशगढ़ के इंस्पेक्टर राधेश्याम को फरीदपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। अधिकारी इसे सामान्य तबादला बता रहे हैं। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में झगड़े की घटना से तबादले का कोई मतलब नहीं है। उस घटना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed