फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blood donation camp will be organized by Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशन: मिलकर करें रक्तदान... जरूरतमंद की बचाएं जान, बरेली के 300 बेड अस्पताल में लगेगा शिविर

Sat, 30 Sep 2023 12:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 12:28 PM IST
सार

एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस है। इस दिन 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 300 बेड अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Blood donation camp will be organized by Amar Ujala Foundation
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर लगेगा शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्तदान से किसी अनजान की जान बचती है और रक्तदाता को भी फायदे होते हैं। रक्तदान के बाद कई बीमारियों की जांच निशुल्क होती है। रक्तचाप बढ़ने से दिल की सेहत सुधरती है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 300 बेड अस्पताल में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

विज्ञापन


जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.यूबी सिंह के मुताबिक एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस है। इस दिन 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकते हैं। इससे कई बीमारियों से स्वत: ही निजात मिलती है, वजन भी घटता है। इसलिए रक्तदान से बचें नहीं, बल्कि बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। ब्लड बैंक टीम के सहयोग से शिविर में हीमोग्लोबिन, वजन, शुगर, बीपी आदि जांच निशुल्क होगी। साथ ही उन्हें रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


रक्तदान के फायदे 
रक्तचाप, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी, मलेरिया की निशुल्क जांच।
बोनमैरो बनने की दर बढ़ती है, खून के थक्के बनने की आशंका से निजात।
त्वचा पर झुर्रियां कम, घटता है वजन।

ये कर सकते हैं रक्तदान
18 से 60 साल तक की उम्र के स्वस्थ लोग।
हीमोग्लोबिन 12 ग्राम डेसीलीटर या अधिक हो।
50 किलो से अधिक वजन के महिला-पुरुष।
डायबिटिक लोग जिन्हें इंसुलिन की जरूरत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed