फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blood bank facing shortage of negative blood groups; donors advised to accompany patients to the hospital.

Bareilly News: ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप का संकट रक्तदाता साथ लेकर आएं अस्पताल

Sat, 13 Jun 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Blood bank facing shortage of negative blood groups; donors advised to accompany patients to the hospital.
बरेली। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक निगेटिव ग्रुप की कमी से जूझ रहा है। ए ग्रुप खत्म है। बी, एबी, ओ की महज तीन यूनिट बची हैं। किसी मरीज को रक्त की जरूरत होने पर परिजनों को संबंधित ग्रुप का रक्तदाता साथ ले जाना होगा।
विज्ञापन

ब्लड बैंक की रिपोर्ट पर गौर करें तो अप्रैल से अब तक इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे करीब दो सौ मरीज, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के तीमारदार किन्हीं वजहों से रक्तदान नहीं कर सके। इन्हें रक्तदाताओं से प्राप्त खून ही उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

ऐसे ही हीमोफीलिया और थैलेसीमिया पीड़ितों को भी बिना रक्तदाता के ही खून चढ़ा। उपलब्धता से ज्यादा यूनिट का उपयोग होने पर अब ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो गई है। निगेटिव ग्रुप का खून खत्म हो रहा है। हालांकि, पॉजिटिव ग्रुप ए, बी, एबी, ओ का 39 यूनिट खून उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित दिनकर के मुताबिक, निगेटिव ग्रुप खत्म होने पर ब्लड बैंक में रक्तदाता की सूची से उसी ग्रुप के रक्तदाता को कॉल कर रक्तदान का अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed