{"_id":"60c7aaf18ebc3e8a631586a2","slug":"blood-bank-battling-crisis-got-46-units-of-blood-bareilly-news-bly449733268","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट से जूझ रहे ब्लड बैंक को मिला 46 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट से जूझ रहे ब्लड बैंक को मिला 46 यूनिट रक्त
विज्ञापन
रक्तदान करने पहुंची पुलिस कर्मियों की टोली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शहर भर से पहुंचे महादानी
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 46 महादानियों ने रक्तदान किया। कोरोना के दौर में रक्तदान न होने की वजह से जिला अस्पताल का ब्लड बैंक रक्त की भारी किल्लत से गुजर रहा था।
रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से शुरू होना था, लेकिन कई रक्तदाता इससे काफी पहले ही अमर उजाला परिसर में पहुंच गए लिहाजा सुबह साढ़े नौ बजे ही रक्तदान शिविर शुरू करना पड़ा। एसएसपी रोहित सजवाण और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा के साथ डॉ. एके गौतम और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. यूबी सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं के पंजीकरण और काउंसलिंग के साथ हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप की जांच की।
शिविर में कई ऐसे भी रक्तदाता पहुंचे जो पहले भी अमर उजाला के शिविर में रक्तदान कर चुके थे। पांच युवाओं को लेकर रक्तदान कराने पहुंचे सरदार इकबाल सिंह बाले ने एसएसपी और सीएमएस को पुलिस लाइन के साथ सरकारी कार्यालयों में भी रक्तदान शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। रक्तदान शिविर में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक मोहित शर्मा ने भी योगदान दिया।