{"_id":"6748d783907bc29d650b3c39","slug":"block-level-competition-boycotted-amid-chaos-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100474-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अव्यवस्थाओं के बीच ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अव्यवस्थाओं के बीच ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का किया बहिष्कार
विज्ञापन
भुता। भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज, राजपुरी नवादा के मैदान में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। इधर, बीईओ इसमें शामिल होने की बजाय विद्यालयों के निरीक्षण को निकल गए। इससे गुस्साए शिक्षिकों ने ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता का बहिष्कार कर बच्चों के साथ लौट गए। इस बीच प्रतियोगिताएं दोपहर दो बजे तक ही हो पाईं।
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गंगा प्रसाद गौतम को उपस्थित रहना था। सुबह दस बजे से सभी एआरपी, व्यायाम शिक्षक आदि को ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगिता को संपन्न कराने के निर्देश मिले थे, लेकिन बीईओ प्रतियोगिता में माैजूद नहीं हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु गंगवार आदि का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के महोलिया धीरपुर, बेबल बसंतपुर समेत आदि स्कूलों का निरीक्षण कर अनुपस्थिति की कार्रवाई की है।
इधर, बीईओ गंगा प्रसाद गौतम का कहना है कि खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया है। शिक्षकों के बहिष्कार की जानकारी नहीं है। संवाद