फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Block between Shahjahanpur and Banthra affects train speeds.

Bareilly News: शाहजहांपुर-बंथरा के बीच ब्लॉक ने प्रभावित की ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Block between Shahjahanpur and Banthra affects train speeds.
बरेली। इन दिनों कई रेलखंडों में ब्लॉक के कारण ट्रेनों को निरस्त करने के अलावा रूट बदलकर चलाया जा रहा है। पांच जुलाई से बरेली जंक्शन यार्ड में भी 30 दिन का मेगा ब्लॉक शुरू हो जाएगा। इस बीच सोमवार को शाहजहांपुर-बंथरा रेलखंड में भी मरम्मत कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया गया है। सोमवार को ब्लॉक व अन्य कारणों से बरेली होकर गुजरने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हुईं।
विज्ञापन

विशेष गाड़ियों में 04228 चंडीगढ़-वाराणसी ने छह और 04214 आनंद विहार-अयोध्या विशेष गाड़ी ने तीन घंटे इंतजार कराया। 13151-52 जम्मूतवी एक्सप्रेस और 15909-10 अवध असम एक्सप्रेस को ब्लॉक ने प्रभावित किया।
विज्ञापन

26503 सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत, 22490 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत, 15044 किशनगंज-लखनऊ एक्सप्रेस, 20504 राजधानी एक्सप्रेस, 12392-91 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22542 आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ, 22418 महामना एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed