फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BLO died of heart attack while on duty during the SIR campaign in Bareilly

UP News: बरेली में एसआईआर अभियान में बीएलओ ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

Wed, 26 Nov 2025 02:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Nov 2025 02:42 PM IST
सार

बरेली में एसआईआर अभियान में बीएलओ की ड्यूटी कर रहे शिक्षक सर्वेश कुमार गंगवार की मौत हो गई। बुधवार को स्कूल में ड्यूटी के दौरान अचानक उनको हार्ट अटैक आ गया था, जिससे उनकी जान चली गई।  

विज्ञापन
BLO died of heart attack while on duty during the SIR campaign in Bareilly
शिक्षक सर्वेश कुमार गंगवार (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बीएलओ की ड्यूटी के दौरान शिक्षक सर्वेश कुमार गंगवार की मौत हो गई। बुधवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनको हार्ट अटैक आ गया। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर बरेली के मिनी बाईपास स्थित प्रताप हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप गंगवार ने बताया कि शिक्षक को जब अस्पताल लाया गया, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुष्टि के बाद शव को लेकर परिजन और स्कूल स्टाफ वापस चले गए। उधर, भोजीपुरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अफसर भी स्कूल पहुंचे और स्टाफ से जानकारी ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में बरेली को पहला स्थान, पंचायत चुनाव की सूची से हटाए गए 88196 वोटर
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले थे सर्वेश कुमार 
जानकारी के मुताबिक शिक्षक सर्वेश कुमार मूल रूप से शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव कसरक के रहने वाले थे। बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र की कृष्ण होम कॉलोनी में उनका घर है। वह भोजीपुरा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परधौली में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में एसआईआर अभियान में बीएलओ का काम देख रहे थे। 

भाई योगेश गंगवार ने बताया कि सर्वेश कुमार बीएलओ का कार्य कर रहे थे। बुधवार को स्कूल में अचानक खड़े-खड़े गिर पड़े। उनके मुंह से खून आया। स्कूल के हेड मास्टर ने उन्हें सूचना दी। संभावना यह लग रही थी कि ब्रेन हैमरेज हुआ है, लेकिन अस्पताल में सीएमओ ने जांच के बाद हार्ट अटैक आने की बात कही है। 

भाई बोले- काम के दबाव में गई जान 
योगेश गंगवार ने बताया कि काम का दबाव ज्यादा था। दिन में साइट नहीं चलने के कारण रात में काम करते थे। सितंबर में सर्वेश की पत्नी की मौत हो गई थी। इसका भी तनाव था। ऊपर से डांट पड़ती है तो यह सब परिस्थितियां बनती हैं। भाई ने आरोप लगाया कि काम के दबाव में ही सर्वेश की जान गई है। परसों भाई से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने समझाया भी था। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed