{"_id":"61881f7e7196153627726d25","slug":"blo-absent-from-duty-and-anganwadi-worker-out-of-job-bareilly-news-bly4653077122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गैरहाजिर बीएलओ और आंगनबाड़ी वर्कर नौकरी से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गैरहाजिर बीएलओ और आंगनबाड़ी वर्कर नौकरी से बाहर
विज्ञापन
बरेली में खानपुर बूथ का निरीक्षण करते डीएम और अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर के बूथ संख्या 182 पर अनुपस्थित मिलीं बीएलओ और आंगनबाड़ी वर्कर
बरेली। विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को आयोजित मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण से अनुपस्थित बीएलओ और अन्य कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खानपुर के बूथ संख्या 182 पर तैनात बीएलओ आशा रानी और आंगनबाड़ी वर्कर के गैरहाजिर मिलने पर डीएम ने उनकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। दूसरे बूथों की स्थिति की भी जानकारी मांगी है।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने रविवार को मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान आर्य पुत्री इंटर कॉलेज में 4.5 फीसदी के लक्ष्य के सापेक्ष 0.8 फीसदी ही नए वोटर कार्ड बनने की जानकारी पर उन्होंने यहां तैनात 12 बीएलओ को घर-घर सर्वे करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने चठिया फैजूपुर के बूथ संख्या 185, गांगेपुर के बूथ संख्या 186, खानपुर के बूथ संख्या 182 के पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण कर बीएलओ आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम खानपुर के बूथ संख्या 182 पर बीएलओ अनुपस्थित पाई गई। तहसीलदार ने बताया कि बीएलओ से कई बार फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया गया फिर भी वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची। डीएम ने तत्काल बीएलओ आशा रानी और एक आंगनबाड़ी वर्कर की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चठिया फैजूपुर पर मौजूद बीएलओ बलवीर ने बताया कि बूथ पर 682 मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के 17 नए वोटर बनाए गए हैं। गांगेपुर पर बीएलओ नेपाल ने बूथ पर 1094 मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष के 60 नए वोटर बनाए जाने की जानकारी दी गई। इस पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने दोनों बीएलओ की सराहना की। अन्य बूथों पर भी इसी तरह मानकों के अनुसार प्र्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
अस्सी से सौ साल तक उम्र के वोटरों की बनेगी अलग सूची
डीएम मानवेंद्र सिंह ने प्रत्येक बूथ पर सौ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का सर्वे करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, 80 से सौ वर्ष आयुवर्ग के मतदाताओं को चिह्नित करने और उनकी भी सूची तैयार क रने के निर्देश दिए। साथ ही, वोटर लिस्ट से उनके आयु और अन्य जानकारियों के मिलान कराने को कहा। मृत्यु की दशा में मृतक वोटर का नाम विलोपित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नाम और पता सही कराने पहुंचे मतदाता
मतदाता सूची में नाम और पता सही कराने कई मतदाता केंद्रों पर पहुंचे। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में तैनात बीएलओ रवि कुमार ने बताया कि ज्यादातर मतदाता नाम में मात्रात्मक सुधार कराने या अधूरा पता दर्ज होने की खामियां सुधरवाने पहुंचे। कालीबाड़ी स्थित विष्णु बाल सदन में तैनात बीएलओ चंचल पाल और वर्षा सैनी ने बताया कि 18 साल पूरे कर चुके युवक वोटर कार्ड बनवाने पहुंचे थे।